फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   President Police Medal to 2 police officers of the state

Rajasthan News: प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 और लोगों को पुलिस पदक की घोषणा

Thu, 25 Jan 2024 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
President Police Medal to 2 police officers of the state
प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान महानिदेशक पुलिस यूआर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदकों के लिए बधाई दी है। बता दें कि विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पद्दोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस एस. सेंगाथिर को चुना गया है।

विज्ञापन


16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें उप पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर ग्रामीण रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक आरपीए धीरज वर्मा, पुलिस निरीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन उदयपुर अंजना मालवी, कंपनी कमाण्डर एसडीआरएफ जयपुर करणी सिंह व पुलिस उप निरीक्षक तकनीकी सैल एसएसबी जयपुर गंगा सिंह गौड़ शामिल है।

विज्ञापन

पदक पाने वाले अन्य

इसी प्रकार पुलिस पदक पाने वालों में सहायक उप निरीक्षक कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर ग्रामीण रामावतार मीना, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज  सरफराज मोहम्मद, हेड कांस्टेबल 114 नवीं बटालियन आरएसी टोंक  अखेराज सिंह, हेड कांस्टेबल 98 द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा  प्रह्लाद मीना, हेड कांस्टेबल 31 आरपीए जयपुर विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल 117 सीआईडी सीबी जयपुर हरि किशोर शर्मा शामिल है। इसी प्रकार कांस्टेबल 710 पुलिस थाना सामोद जयपुर ग्रामीण पूरणमल, कांस्टेबल ड्राइवर 471 सीआईडी सीबी जयपुर प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल 245 पुलिस नियंत्रण कक्ष आयुक्तालय जोधपुर ओम प्रकाश सीरवी, कांस्टेबल 510 सीआईडी सीबी जयपुर सलीम खान तथा कांस्टेबल 322 एसओजी जयपुर हरगोविंद का पुलिस पदक के लिये चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed