फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics intensifies in Rajasthan over police boycott of Holi

Rajasthan: पुलिसकर्मियों के होली बहिष्कार पर सियासत तेज, किरोड़ी मीणा ने दिया आश्वासन; गहलोत ने कही ये बात

Sat, 15 Mar 2025 12:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

Rajasthan: बजट में पुलिसकर्मियों के लिए कई घोषणाएं की जाती थीं, लेकिन इस बार उनकी शिकायत है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में पुलिसकर्मियों ने होली के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Politics intensifies in Rajasthan over police boycott of Holi
किरोड़ी मीणा और अशोक गहलोत - फोटो : फेसबुक/एक्स

विस्तार

राजस्थान में पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में होली के बहिष्कार की चेतावनी देने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खाकी पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ी गुलाल...डीजे की धुन पर खूब थिरके पुलिसकर्मी
विज्ञापन


मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों से अपील की
"होली एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। आप सभी विपरीत परिस्थितियों में जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। आपकी जो भी मांगें हैं, उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूरा कराने का हर संभव प्रयास करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों का समाधान किया जाना चाहिए ताकि वे बिना किसी असंतोष के होली का पर्व मना सकें।

क्या हैं पुलिसकर्मियों की मांगें?
  • डीपीसी से प्रमोशन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
  • मैस भत्ते में बढ़ोतरी की जाए।
  • साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed