फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Madan Dilawar Attack on Rahul Gandhi Sparks Massive BJP-Congress Faceoff

Rajasthan: 'ये भाजपा की नफरती मानसिकता है', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अमर्यादित बयान पर भड़की कांग्रेस

Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
सार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी को 'नीच और निकम्मा' कहकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने बयान को अमर्यादित बताते हुए माफी की मांग की, जबकि भाजपा इसे राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया बता रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Madan Dilawar Attack on Rahul Gandhi Sparks Massive BJP-Congress Faceoff
शिक्षा मंत्री के बयान से गरमाई सियासत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिलावर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'नीच और निकम्मा व्यक्ति' कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों का समर्थन करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। 
विज्ञापन


मदन दिलावर ने राहुल गांधी पर लगाए संगीन आरोप
अपने संबोधन में मदन दिलावर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने और अनुसूचित जाति व महिलाओं को मिले अधिकारों को ऐतिहासिक फैसले बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई बड़े निर्णय लिए, लेकिन कांग्रेस ने हर मुद्दे पर विरोध की राजनीति की। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने और विदेशों में देश की छवि खराब करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


भाजपा की नफरती मानसिकता उजागर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंत्री की भाषा भाजपा और आरएसएस की “नफरती मानसिकता” को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है और शिक्षा मंत्री को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


टीकाराम जूली ने बयान को बताया बेहद अमर्यादित
वहीं, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान को बेहद अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि जो मंत्री प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में विफल रहा हो, वह गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर अपनी हताशा जाहिर कर रहा है। जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बयानबाजी छोड़कर जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।


ये भी पढ़ें-  प्यार, अपहरण और यातना... भिवाड़ी के मोनू की मौत ने खोली खौफनाक कहानी, 15 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद बढ़े सवाल
इस विवाद के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक दिन पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधियों और नेताओं को शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। राठौड़ ने कहा था कि जो व्यक्ति अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पाता, वह मानसिक रूप से हताश दिखाई देता है। अब कांग्रेस इसी बयान को आधार बनाकर भाजपा पर सवाल उठा रही है। विपक्ष का कहना है कि जब भाजपा के अपने प्रदेश अध्यक्ष संयमित भाषा की सलाह दे रहे थे, तब शिक्षा मंत्री द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा के अंदरूनी विरोधाभास को दिखाता है।

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ा तनाव
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने और राजनीतिक ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री और देश की संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसके जवाब में यह प्रतिक्रिया सामने आई है। बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed