फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Policemen will play Holi in many police stations in Rajasthan today

Rajasthan: आज ‘खाकी’ की होली...डीजीपी सहित बड़े अधिकारी भी खेलेंगे, कई जगहों पर बहिष्कार की सुगबुगाहट; जानें

Sat, 15 Mar 2025 08:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Mar 2025 08:39 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में आज पुलिस की होली है। सभी थानों और लाइनों में पुलिसिया होली की तैयारी की जा चुकी है। बड़े अधिकारी भी इस होली में शामिल होते हैं। लेकिन ऐसी चर्चा है कि वेतन विसंगति के मुद्दे को लेकर पुलिस का एक बड़ा वर्ग होली का बहिष्कार कर सकता है।

विज्ञापन
Policemen will play Holi in many police stations in Rajasthan today
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आज ‘खाकी’ वर्दी यानी पुलिस वालों की होली है। इसकी तैयारी जोर-शोर से की गई है। सभी थानों और लाइनों में आज पुलिस कर्मी रंगोत्सव मनाएंगे। इसमें छोटे से लेकर बड़े अफसर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आएंगे। जिलों की पुलिस लाइन में होली के लिए आयोजित प्रोग्राम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी यूआर साहू समेत सभी बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि कुछ जगहों पर होली की तैयारी नहीं होने से बहिष्कार करने जैसी जानकारी भी आ रही है। बताया जा रहा है कि वेतन विसंगति और डीपीसी की मांग को लेकर निचले पद के पुलिसकर्मियों में रोष है। इसी वजह से पुलिस लाइन में मनाई जाने वाली होली में कर्मियों के पहुंचने को लेकर असामंजस्य है। जबकि कुछ थानों में तैयारी हो रही है। लेकिन कुछ थानों में होली को लेकर कोई हलचल नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजधानी जयपुर के खासा कोठी में विदेशी पर्यटकों संग मनाई गई होली, देखें तस्वीरें


बता दें कि राजस्थान पुलिस में सिपाही, राजस्व विभाग में पटवारी, प्रशासनिक सेवा में कनिष्ठ लिपिक का प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1900 रुपये है। लेकिन 9 साल की सेवा पूरी करने पर पहली पदोन्नति के बाद जहां पटवारी की ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 3200 रुपये, कनिष्ठ लिपिक की 2400 रुपये हो जाती है, वहीं सिपाही की ग्रेड पे 2000 रुपये ही होती है।

दूसरी पदोन्नति पर पटवारी नायब तहसीलदार बनकर 3600 रुपये, कनिष्ठ लिपिक कार्यालय सहायक बनकर 3200 रुपये की ग्रेड पे लेता है। वहीं सिपाही एएसआई के रूप में 2400 रुपये की ग्रेड पे लेता है। इसी तरह 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति लेकर सिपाही उप निरीक्षक, पटवारी तहसीलदार और कनिष्ठ लिपिक कार्यालय अधीक्षक बन जाता है। तब तहसीलदार की ग्रेड पे 4200 रुपये, कार्यालय अधीक्षक की 3600 रुपये और उप निरीक्षक की 3600 रुपये होती है। यही हाल लगभग कारागार सेवा के कर्मचारियों का है।

किरोड़ी मीणा ने किया एक्स पर पोस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed