फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police Commissionerate issued advisory to be alert from tower, electric pole, tree in storm

Jaipur: पुलिस कमिश्नरेट ने जारी की एडवाइजरी, आंधी में टॉवर, बिजली के पोल, पेड़ आदि से सतर्क रहे पुलिसकर्मी

Mon, 29 May 2023 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 May 2023 08:06 AM IST
सार

प्रदेश में तूफानी बारिश, आंधी, बिजली गिरने की घटनाओं ने जगह-जगह नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग की ओर से जारी हुए रेड अलर्ट के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Police Commissionerate issued advisory to be alert from tower, electric pole, tree in storm
आंधी में गिरे पोल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने यातायात पुलिस कर्मियों के लिए बदलते मौसम के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसमें फील्ड में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तेज़ हवा और बारिश में टावर, बिजली के पोल, घना पेड़, बड़े बोर्ड, कच्चे और हिलते स्ट्रक्चर, टीन शेड, बिजली के तार से सतर्क रहने को कहा गया है। अंधड़ में हवा में उड़ कर आ रही चीजों पर नजर रखने, लोहे के डिवाइडरों को व्यवस्थित रखने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन


अत्यधिक सतर्कता, सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करें अपनी ड्यूटी
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बारिश में अपने उपकरणों, ई-चालान मशीन, ब्रेथ एनालाइजर, वायरलेस, मोबाइल फोन, बॉडी वियरेबल कैमरा और खुद की पूरी सुरक्षा रखने को कहा गया है। मौसम विभाग के अलर्ट और तेज हवा की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अलग से भी समझाया गया है कि बारिश के दौरान जलजमाव वाले स्थानों,  मेन हॉल, सीवर चैंबर, नालों, अमानीशाह नदी और गड्ढों, से दूर रहकर काम करना है। बारिश और बिजली गरजने के वक्त कच्चे स्ट्रक्चर और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत अपने उच्च अधिकारी या ड्यूटी इंचार्ज ऑफिसर से संपर्क करना है।
विज्ञापन


आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बरतें एहतियात
खुद के साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी पूरे एहतियात बरतने हैं। जहां बड़े गड्ढे हो गए हैं या सड़क पर मिट्टी का कटाव या धंसाव हो गया है। ऐसी जगह पर ज़िला प्रशासन और आपदा प्रबंधन राहत, सिविल डिफेंस की मदद से रेत के कट्टे डलवाने हैं। पत्थर रखवाने हैं और बेरिकेट्स लगवाने हैं। किसी तरह की दुर्घटना होने पर तुरंत एक्सीडेंट के शिकार व्यक्ति को एंबुलेंस या अन्य साधन से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed