फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM issues appointment letters to 71,000 in the fourth phase of Rozgar Mela Abhiyan

रोज़गार मेला: 45 स्थानों पर वर्चुअल जुड़े प्रधानमंत्री, 71,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को जारी किए नियुक्ति पत्र

Fri, 14 Apr 2023 08:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 08:23 AM IST
सार

आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ स्वदेशी अपनाने से कहीं ज्यादा है, यह अभियान गांव से लेकर शहरों तक रोजगार के करोड़ों नए अवसर पैदा करने वाला अवसर है

विज्ञापन
PM issues appointment letters to 71,000 in the fourth phase of Rozgar Mela Abhiyan
युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में सम्पूर्ण भारत में 71 हजार युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रोज़गार मेला के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने के अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिये भर्ती अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में देश के 45 स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े 71000 नवनियुक्ति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने आज वैशाखी के शुभ अवसर बधाई देते हुए कहा कि 71 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिलने पर उनको एवं परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर्स रोजगार के लिए खुल गए हैं, जो दस साल पहले उपलब्ध तक नहीं थे। स्टार्टअप्स को लेकर आज भारत के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, जयपुर में उपस्थित अश्विनी वैष्णव, रेल संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार ने युवाओं को देश सेवा के लिए समर्पित होने तथा राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम का मूलमंत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ स्वदेशी अपनाने से कहीं ज्यादा है, यह अभियान गांव से लेकर शहरों तक रोजगार के करोड़ों नए अवसर पैदा करने वाला अवसर है। रेलवे के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमीहाईस्पीड ट्रेन तक भारत में ही तैयार हो रही है। बीते 8-9 वर्षों में देश में 30 हजार से ज्यादा नए और सुरिक्षत एलएचबी कोचेज बनाये गये है। इसके निर्माण में जो प्रोडक्ट लगे हैं उन्होंने पूरी सप्लाई चेन में रोजगार के हजारों अवसर बनाए हैं। 2014 से पहले सात दशकों में मात्र 20 हजार किलोमीटर रेल लाइनों को विद्युतीकरण हुआ था, जो पिछले 09 सालों में बढ़कर 40 हजार किलोमीटर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed