फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pakistani Spies in Rajasthan: Former minister's PA Shakoor Khan was in contact with Pakistani embassy and ISI

Pakistani Spies in Rajasthan: 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय जिला कंट्रोल रूम में था जासूस शकूर खान, ISI से है संपर्क

Thu, 29 May 2025 08:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 May 2025 08:19 PM IST
सार

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि शकूर खान जिला कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर चुका था। जांच में सामने आया कि वह कई बार बिना सरकारी अनुमति के पाकिस्तान गया और पाकिस्तानी दूतावास व आईएसआई से उसके संबंध थे।

विज्ञापन
Pakistani Spies in Rajasthan: Former minister's PA Shakoor Khan was in contact with Pakistani embassy and ISI
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के PA शकूर खान के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शकूर खान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान शकूर खान जिला कंट्रोल रूम में ड्यूटी भी दे रहा था। पाकिस्तान के लिए जसूसी के मामले में बीते एक महीने में जैसलमेर से यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसलमेर से मोहनगढ़ क्षेत्र से एक जासूस पकड़ा गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सालेह मोहम्मद के PA शकूर खान पर सुरक्षा एजेंसियों की लंबे समस से नजर थी। वह कई बार सरकार को जानकारी दिए बिना पाकिस्तान भी जाकर आया था। एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि शकूर खान के संबंध पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी और आईएसआई से हैं। इसके बाद राजस्थान की सीबी सीआईटी की एक विशेष टीम ने जैसलमेर से शकूर खान को गिरफ्तार कर लिया। शकूर खान सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में अपने गृह जिले जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में पदस्थापित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला शख्स गिरफ्तार, कांग्रेस से भी संबंध उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक पोस्ट की शेयर
जांच में सामने आया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वह जिला कंट्रोल रूम में ड्यूटी भी दे चुका है। सुरक्षा एजेंसियों ने खान के मोबाइल फोन ब्त कर लिया है। उसके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसने अपने मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर की हैं।


जासूस पठान खान का ISI से था संबंध
जैसलमेर में पिछले दिनों भी एक जासूस पठान खान पकड़ा गया था। वह भी सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था। इसके खिलाफ ऑफिशयल सीक्रेट एक्ट के तहत जयपुर में मामला भी दर्ज किया गया था। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता भी लगा रही हैं कि क्या शकूर यहां किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

ये भी पढ़ें- 'पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के पीए से जुड़े सभी की होगी जांच', जासूसी मामले में बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री शेखावत का आया बयान
इधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को जासूसी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इसकी ठीक से जांच होकर जितने भी लोग उसके साथ जुड़े हैं, उन सब की जांच करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed