फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan: Man spying for Pakistan's intelligence agency ISI arrested

Rajasthan: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला शख्स गिरफ्तार, कांग्रेस से भी संबंध उजागर

Wed, 28 May 2025 10:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 May 2025 10:33 PM IST
सार

Pakistani Spy: राजस्थान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शख्स को सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स पाकिस्तानी की खूफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करता था। 

विज्ञापन
Rajasthan: Man spying for Pakistan's intelligence agency ISI arrested
गिरफ्तार शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए तनावपूर्ण माहौल के बीच जैसलमेर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने यहां एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है, जो न केवल भारत सरकार के रोजगार विभाग में कार्यरत था, बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। इस गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का नाम शकूर खान है, जो राजस्थान सरकार के रोजगार विभाग में एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और वर्तमान में जैसलमेर में पोस्टेड था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सीधे संपर्क में था और लगातार भारत से जुड़ी गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेज रहा था। बताया जा रहा है ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी शकूर खान पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में था। 
विज्ञापन


पढ़ें: जैसलमेर-बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में हलचल बढ़ी, आज नोटिस जारी; कल एयररेड को लेकर मॉक ड्रिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री से था गहरा संबंध
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जांच में पता चला है कि शकूर खान का सीधा संबंध राजस्थान के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री से भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह कभी पूर्व मंत्री का निजी सचिव भी रह चुका है। इस कड़ी के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस दिशा में भी जांच कर रही हैं कि क्या पूर्व मंत्री के कार्यकाल के दौरान किसी गोपनीय सूचना या प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी भी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई थी।

जयपुर लाया गया आरोपी, पूछताछ और नेटवर्क की जांच जारी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शकूर खान को जयपुर स्थानांतरित कर दिया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। एजेंसियों की कोशिश है कि शकूर खान के जरिए राज्य में फैले किसी संभावित जासूसी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में और सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या राजनीतिक व्यक्ति भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed