{"_id":"68382b25ae66908bca0e27be","slug":"gajendra-singh-shekhawat-on-espionage-case-punishment-for-traitors-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के पीए से जुड़े सभी की होगी जांच', जासूसी मामले में बोले गजेंद्र सिंह शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के पीए से जुड़े सभी की होगी जांच', जासूसी मामले में बोले गजेंद्र सिंह शेखावत
Thu, 29 May 2025 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर/जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 03:09 PM IST
सार
राजस्थान सरकार के एक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में जैसलमेर से पकड़ा गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। पकड़ा गया शख्स शाकुर खान है, जो जिला रोजगार कार्यालय में काम करता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान सरकार के एक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में जैसलमेर से हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। हिरासत में लिया गया शख्स शाकुर खान है, जो जिला रोजगार कार्यालय में काम करता है। उसे बुधवार रात खुफिया विभाग की टीम ने सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के आधार पर पकड़ा। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को जासूसी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इसकी ठीक से जांच होकर जितने भी लोग उसके साथ जुड़े हैं, उन सब की जांच करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए।
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख का बड़ा आरोप
इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान पर पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के पक्के सबूत मिले हैं। मालवीय का कहना है कि शकूर खान बॉर्डर के इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों को भेजता था। वह एक सरकारी कर्मचारी है और कई बार बिना सरकार को बताए पाकिस्तान भी जा चुका है।
यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक
अधिकारी के मुताबिक, शाकुर खान के मोबाइल फोन में पाकिस्तान से जुड़े कुछ फोन नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया, "शाकुर खान के बारे में जानकारी मिली थी कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। इन सूचनाओं के आधार पर उसे निगरानी में रखा गया था और बुधवार रात को हिरासत में ले लिया गया।" जैसलमेर में उसकी शुरुआती पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे जयपुर ले गई है। अब केंद्रीय एजेंसियां गुरुवार को जयपुर में उससे पूछताछ करेंगी।

#WATCH उदयपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को जासूसी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इसकी ठीक से जांच होकर जितने भी लोग उसके साथ जुड़े हैं, उन सब की जांच करते हुए राष्ट्रीय… pic.twitter.com/4bpDJjJzNu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख का बड़ा आरोप
इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान पर पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के पक्के सबूत मिले हैं। मालवीय का कहना है कि शकूर खान बॉर्डर के इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों को भेजता था। वह एक सरकारी कर्मचारी है और कई बार बिना सरकार को बताए पाकिस्तान भी जा चुका है।
यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक
अधिकारी के मुताबिक, शाकुर खान के मोबाइल फोन में पाकिस्तान से जुड़े कुछ फोन नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया, "शाकुर खान के बारे में जानकारी मिली थी कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। इन सूचनाओं के आधार पर उसे निगरानी में रखा गया था और बुधवार रात को हिरासत में ले लिया गया।" जैसलमेर में उसकी शुरुआती पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे जयपुर ले गई है। अब केंद्रीय एजेंसियां गुरुवार को जयपुर में उससे पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन