फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Student Union Election non-declaration of date NSUI will protest from Shaheed Smarak to CM residence

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव: तिथि घोषित न होने से नाराज NSUI, 5 अगस्त को शहीद स्मारक से CM आवास तक करेगा प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 05:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर NSUI ने 5 अगस्त को जयपुर में बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। एलान के मुताबिक, NSUI कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर विशाल प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Student Union Election non-declaration of date NSUI will protest from Shaheed Smarak to CM residence
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री आवास घेराव का एलान

विस्तार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर NSUI ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने रविवार को जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि आगामी 5 अगस्त को शहीद स्मारक पर राज्यभर के छात्र एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

 
NSUI का यह आंदोलन राज्य में छात्र लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जो वर्तमान में सरकारी अनदेखी का शिकार हो रहा है। संगठन ने सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चुनावों की तिथि घोषित नहीं की गई, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar News: अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मौत पर रहस्य बरकरार; पुलिस को हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘छात्र संघ चुनाव युवाओं की भागीदारी का मंच’
प्रेस वार्ता में NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं हैं। यह युवाओं के राजनीतिक, सामाजिक और नेतृत्व कौशल को निखारने का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है। वर्तमान सरकार लगातार छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। यह लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों पर आघात है। उन्होंने बताया कि सरकार की चुप्पी और असंवेदनशीलता के कारण NSUI को यह आंदोलन शुरू करना पड़ रहा है। अगर सरकार ने छात्रसंघ चुनावों की तिथि जल्द घोषित नहीं की, तो संगठन इस संघर्ष को राज्यव्यापी जनांदोलन में बदल देगा।
 
‘शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन होगा’
प्रेस कांफ्रेंस में NSUI के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा आवाज को दबाने की हर कोशिश विफल की जाएगी। यह आंदोलन शांतिपूर्ण तो होगा, लेकिन निर्णायक भी होगा। हम छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।
 
यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव कराना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लोकतांत्रिक सोच और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम है। NSUI इस आंदोलन को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन के रूप में देख रही है।


यह भी पढ़ें- Udaipur: होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने 50 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
 
वरिष्ठ नेताओं और पूर्व छात्र प्रतिनिधियों का मिलेगा समर्थन
प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि इस प्रदर्शन में NSUI के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व छात्र नेता भी शामिल होंगे। ये सभी मिलकर इस आंदोलन को जन आंदोलन का स्वरूप देंगे। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर हर मंच पर लड़ाई लड़ी जाएगी, चाहे वह सड़क हो या सदन।
 
‘संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती’
NSUI ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आंदोलन किसी एक दिन का प्रदर्शन नहीं बल्कि लंबे संघर्ष की शुरुआत है। संगठन का कहना है कि जब तक सरकार चुनाव की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। छात्र लोकतंत्र को पुनः स्थापित करना, विश्वविद्यालयों में छात्र नेतृत्व को मान्यता देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देना, इन्हीं तीन बिंदुओं को लेकर NSUI अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed