फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   not be able to watch IPL matches even if you buy a ticket Citing security standards knwon

Rajasthan: नहीं देख पाएंगे IPL का मैच! स्टेडियम के कई हिस्सों का काम अधूरा; टिकट के बावजूद भी रहेगी NO Entry

Wed, 09 Apr 2025 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Apr 2025 06:11 PM IST
सार

IPL: खेल सचिव ने मंगलवार को आईपीएल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं, ताकि मैच आयोजन में कोई चूक न हो। इस बैठक में राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
not be able to watch IPL matches even if you buy a ticket Citing security standards knwon
स्टेडियम का काम अधूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 को लेकर जयपुर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन इस बीच खेल सचिव नीरज कुमार पवन का एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी दर्शक ने टिकट खरीद भी लिया है, तब भी उसे उसी स्थिति में स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा, जब संबंधित ब्लॉक का कार्य पूरी तरह से पूरा हो और वह सुरक्षा मानकों पर खरा उतरे।
विज्ञापन


नीरज पवन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि स्टेडियम से जुड़े सभी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी साफ किया कि जिन हिस्सों में कार्य अधूरा रहेगा, वहां दर्शकों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही उनके पास टिकट या पास क्यों न हो।
विज्ञापन


पढे़ं; IPL: जयपुर में आईपीएल को लेकर तैयारियां तेज, लेकिन संकट भी बरकरार; स्टेडियम अधूरा…कर्मचारियों के अवकाश रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ पवेलियन पर संशय बरकरार
साउथ पवेलियन का कार्य अभी जारी है और इसके 12 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि बीसीसीआई को मैदान 48 घंटे पहले, यानी 11 अप्रैल तक हैंडओवर करना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार, साउथ पवेलियन वीआईपी अतिथियों के लिए आरक्षित है। लेकिन यदि यह सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा तो वहां किसी को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति में वीआईपी अतिथियों को वेस्ट पवेलियन, जयपुर लाउंज या जोधपुर लाउंज में स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि, इन स्थानों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं, ऐसे में सवाल यह उठता है कि पहले से टिकट खरीद चुके आम दर्शकों का क्या होगा इस पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

डेडलाइन के बाद भी जारी है कार्य
क्रीड़ा परिषद के सचिव नीरज कुमार पवन ने राजस्थान रॉयल्स को स्टेडियम कार्य के लिए 6 अप्रैल की डेडलाइन दी थी। बावजूद इसके, 9 अप्रैल तक भी काम जारी है और सचिव का मानना है कि यह कार्य 13 अप्रैल से पहले पूरा हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक PWD विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों की एनओसी (NOC) जारी नहीं की जाती, तब तक संबंधित ब्लॉक में किसी भी दर्शक या अतिथि को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed