{"_id":"64a97c63be021a2e50045f87","slug":"naveen-paliwal-said-that-the-fear-of-defeat-is-bringing-the-prime-minister-again-and-again-to-rajasthan-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: चुनाव में हार का डर प्रधानमंत्री को बार-बार ला रहा है राजस्थान, पीएम के दौरे को लेकर 'आप' ने ली चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: चुनाव में हार का डर प्रधानमंत्री को बार-बार ला रहा है राजस्थान, पीएम के दौरे को लेकर 'आप' ने ली चुटकी
Sat, 08 Jul 2023 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:41 PM IST
सार
जनकल्याणकारी योजनाओं की दम पर दिल्ली में, पंजाब में सरकार बनाई है, उन्ही योजनाओं और जनता की दम पर आम आदमी पार्टी राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे को चुनाव प्रोपेगंडा करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां योजनाओं का लालच देने का प्रयास कर रही है, जबकि पिछले साढ़े चार साल से राजस्थान की जनता जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था से ग्रसित रही। तब न तो कांग्रेस नेताओं ने उनका हाल जाना और न ही बीजेपी के नेताओं ने उनकी समस्याओं को उठाया, अब चुनाव नजदीक देख पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता पार्टी का प्रचार कर तरह-तरह की योजनाओं के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
नवीन पालीवाल ने कहा कि चुनाव नज़दीक आने पर प्रधानमंत्री चुनावी राज्यों में जाकर जनता को लालच देने के लिए करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। पालीवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जनता तरह-तरह की जन समस्याओं से जूझती रही। अपने हक के लिए सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग करती रही लेकिन बीजेपी के नेताओं ने ना तो सड़क पर और न ही विधानसभा के अंदर उन मुद्दों को उठाया। जिससे जनता में काफी रोष है। नवीन पालीवाल ने कहा कि अब शूरवीरों की धरती के लोगों ने ये तय कर लिया है कि झूठ बोलकर सरकार बनाने वालों और चुनावी मौसम में नजर आने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा, क्योंकि अगर समय रहते बीमारी का इलाज न हो तो बाद में अमृत पिलाने का कोई फायदा नहीं। इसलिए पीएम मोदी ने भले ही अब करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया हो वो जनता के लिए कोई मायने नहीं रखती।
चुनाव के लिए बचा के रखते हैं योजनाएं
आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सीएम अब जनता के लिए योजनाओं का पिटारा खोल रहे हैं, लेकिन जनता ये समझ रही है कि चुनावी मौसम में योजनाओं की बारिश क्यों हो रही है। पालीवाल ने कहा कि अब कांग्रेस जनता के लिए योजनाओं का पिटारा खोले या भंडार जनता इनकी चुनावी बातों में नहीं आएगी, क्योंकि अगर सीएम गहलोत सच में जनता को योजनाओं से लाभान्वित करना चाहते थे तो उन्हें ये सभी योजनाएं पहले ही लागू करनी चाहिए थीं। वो अपनी सभी योजनाओं को चुनाव के लिए बचा के रखे थे कि जब चुनाव आएगा तो इन योजनाओं के जरिए जनता को गुमराह करके वोट हथिया लेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला।
विज्ञापन
नवीन पालीवाल ने कहा कि जब से राजस्थान में आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन एक्टिव हुआ है उसके बाद से बीजेपी ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के जरिए राजस्थान में पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत भी दिन-रात चुनावी गुणा भाग में लगे हुए हैं। दोनों ही दलों में मची खलबली का कारण आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन और आम आदमी पार्टी का निडर और जनप्रिय नेतृत्व है।
आम आदमी पार्टी का सिलसिला थमने वाला नहीं
आम आदमी पार्टी की जनता के बीच दिन-ब-दिन बढ़ती लोकप्रियता ने बीजेपी और कांग्रेस की नींदें उड़ा रखी हैं। नवीन पालीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के जरिए लोगों जामनगर (गुजरात) पहुंचने कितना वक्त लगेगा पता नहीं, लेकिन अमृतसर (पंजाब) से आम आदमी पार्टी राजस्थान में सरकार बनाने आ रही है और वो भी दिन भी दूर नहीं जब आम आदमी पार्टी गुजरात में भी सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी ने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं की दम पर दिल्ली में, पंजाब में सरकार बनाई है, उन्ही योजनाओं और जनता की दम पर आम आदमी पार्टी राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है और ये सिलसिला थमने वाला नहीं है।