फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Naqvi said women's reservation bill is BJP's election agenda.

Jaipur: नकवी बोले- महिला आरक्षण बिल भाजपा का चुनावी एजेंडा, किसी भी बहाने से बिल को टालना चाहती है BJP

Tue, 03 Oct 2023 10:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैफ अली नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को महिला आरक्षण बिल देश में अविलंब लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन
Naqvi said women's reservation bill is BJP's election agenda.
सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए सैफ अली नकवी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैफ अली नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पास कर आम जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव एवं पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक एजेंडा के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता सैफ अली नकवी आज अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को महिला आरक्षण बिल देश में अविलंब लागू करना चाहिए। जनगणना और परिसीमन के बहाने वह बिल को टालना चाहती है।
विज्ञापन


कथनी और करनी में फर्क 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है और राजस्थान के सभी 25 सांसद मूकदर्शक बने हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण राजस्थान देश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में मॉडल के रूप में उभरा है उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप शो साबित 
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान की कल्याणकारी योजनाओं के कारण राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप शो साबित हुआ है। परिवर्तन यात्रा में भाजपा को आम समर्थन नहीं मिल रहा था केवल भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कांग्रेस सरकार के विरोध में भ्रामक प्रचार प्रचार कर रहे थे।

हम जो कहते हैं वह करते हैं
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता अब जागरूक हो गई है और आने वाले चुनाव में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दस जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में गरीब वर्ग को महंगाई से राहत मिली है। इससे भारतीय जनता पार्टी हैरान और परेशान है और बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नकवी ने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं, जबकि भाजपा केवल जुमलेबाजी कर आमजन को गुमराह कर रही है। 

मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में होगा
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। प्रदेश में बढ़ती कांग्रेस की गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि हर परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं, लेकिन हम सब पांचों उंगलियां बनकर एक मुट्ठी में बंधे हुए हैं, जबकि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में अंतर कलह चरम सीमा पर है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के कई चेहरे घूम रहे हैं और आए दिन सिर फुटोव्वल हो रही है।

बौखलाहट में है भाजपा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर ने आरोप लगाया कि अजमेर जिले में सांसद, दोनों विधायक और नगर निगम अजमेर में राजस्थान भाजपा का बोर्ड है उसके बावजूद अजमेर में केंद्रीय योजनाओं का समुचित लाभ अजमेर की जनता को नहीं मिल रहा है, जोकि निंदनीय है। जबकि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में विगत चार साल से अधिक समय से कांग्रेस के अभूतपूर्व सफल कार्यकाल से बौखलाहट में है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्राओं में खाली कुर्सियों से साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी जनता के  हाशिए पर आ गई है और राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी सुनील लारा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल उपस्थित थे।


राष्ट्रीय प्रवक्ता नकवी के अजमेर पहुंचने पर अजमेर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा बनाकर भव्य स्वागत  किया। इस अवसर  शहर  कांग्रेस अध्यक्ष  विजय जैन जिला मदरसा बोर्ड के सदर आरिफ हुसैन नरेश सत्यवाना, मोहित मल्होत्रा अरशद इंसाफ, सोना धनवानी, मनीष सेन, डॉ. मंसूर अली, आलोक गुप्ता, कशिश बायला, रोशन प्रकाश, जुनैद पठान, चतुर्भुज शर्मा, जाहिद खान, मजहिर चिश्ती, ललित सत्यवाना, राजेश ईनानी, गजेंद्र रलावता, अतुल अग्रवाल, सुमित्रा पाठक, जगत चौधरी, श्रवण टोनी अशोक मटाई जितेंद्र खेतावत अजय टेगौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed