फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Monsoon active in Rajasthan, intermittent rain continues

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून सक्रिय, बारिश से भीगा जयपुर, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Mon, 26 Jun 2023 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Jun 2023 06:18 PM IST
सार

राजस्थान में रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में करीब 50 फीसदी राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में अच्छी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य 13 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Monsoon active in Rajasthan, intermittent rain continues
राजस्थान में मानसून सक्रिय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में मानसून लगातार दायरा बढ़ाकर एक्टिव होता जा रहा है। करीब 50 फीसदी राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी जयपुर में जोरदार बारिश हुई है। रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में अच्छी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य 13 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आज जयपुर जिला और जयपुर शहर, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा करौली, सवाई माधोपुर जिले में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की से मीडियम कैटेगरी की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और एक या अधिक बारिश के दौर चलने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 13 जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, जोधपुर, पाली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


3-4 दिनों में अच्छी बारिश होगी, कई जगह भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 3 से 4 दिन में पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और श्रीगंगानगर, अलवर, राजसमंद, झुंझुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। आज उड़ीसा, झारखंड और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य अवस्था से गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

28 29 जून को पूर्वी राजस्थान में और बढ़ेगी बारिश
28 और 29 जून को कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी और 29 जून को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।


बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी अगले दो-तीन दिन में बारिश होगी
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी अगले दो-तीन दिन कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed