फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Modi’s Rajasthan Visit: Julie Calls It BJP’s Last Attempt to Save a Failed Government

Rajasthan Politics: 'मोदी जी की यात्रा बेपटरी इंजन को संभालने की आखिरी कोशिश', बोले कांग्रेस नेता टीकाराम जूली

Wed, 24 Sep 2025 11:42 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 11:42 PM IST
सार

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री द्वारा ईसरदा बांध के लोकार्पण को कांग्रेस सरकार की देन बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने कभी इस परियोजना को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने मांग की कि मोदी जी ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें, ताकि प्रदेश की प्यास बुझ सके।

विज्ञापन
Modi’s Rajasthan Visit: Julie Calls It BJP’s Last Attempt to Save a Failed Government
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी बांसवाड़ा यात्रा पर तीखा हमला बोला है। जूली ने कहा कि मोदी जी की यह यात्रा प्रदेश की भाजपा सरकार के बेपटरी हुए इंजन को पटरी पर लाने का अंतिम प्रयास है। उन्होंने भाजपा सरकार को दिशाहीन और नाकारा करार देते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि यह सरकार पर्ची और अफसरों के भरोसे कब तक चल सकती है।

विज्ञापन


जूली ने प्रधानमंत्री द्वारा ईसरदा बांध के लोकार्पण को कांग्रेस सरकार की देन बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने कभी इस परियोजना को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने मांग की कि मोदी जी ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें, ताकि प्रदेश की प्यास बुझ सके।
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए टीकाराम जूली ने बताया कि प्रदेश में लैपटॉप, छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म जैसी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। 27 लाख छात्र-छात्राओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। प्रतापगढ़ जैसे आदिवासी जिलों में नामांकन लगातार घट रहा है। बेरोजगारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 1.90 लाख बेरोजगारों का भत्ता पांच माह से अटका हुआ है और रोजगार मेलों पर खर्च के बावजूद नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं पर जूली ने कहा कि हाल ही में प्रतापगढ़ में एक तहसीलदार की इलाज के अभाव में मौत सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण है। कई जिला अस्पताल उपकरण और डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़े- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे


किसानों की समस्याओं पर जूली ने कहा कि अतिवृष्टि से 193 मौतें और फसलें चौपट होने के बावजूद राहत नहीं दी गई। खाद की किल्लत और गिरदावरी में लापरवाही किसानों की पीड़ा को और बढ़ा रही है।

कानून-व्यवस्था पर जूली ने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं, दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं। जयपुर और जोधपुर जैसे शहर अपराध के गढ़ बन चुके हैं। जूली ने कहा कि मोदी जी को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर जवाब मांगें और प्रदेश हित में ईआरसीपी पर स्थिति स्पष्ट करें।

यह भी पढ़े- Rajasthan Crime: दो गांवों के कुओं से मिले युवकों के शव क्रेन से निकाले, आपस में है संबंध; UP से आए थे जयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed