फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Harish Chaudhary talks to Amar Ujala about ERCP and Lok Sabha elections

Harish Choudhary Interview: क्या ERCP बन गया BJP का चुनावी एजेंडा? सवालों के जवाब में हरीश चौधरी ने रखी राय

Wed, 28 Feb 2024 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 28 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

Harish Choudhary Interview: जानिए राजस्थान में जाति टारगेट पर क्या बोले हरीश चौधरी, ERCP को लेकर भजनलाल सरकार के प्रचार को क्यूं कहा प्रोपोगेंडा।

विज्ञापन
MLA Harish Chaudhary talks to Amar Ujala about ERCP and Lok Sabha elections
विधायक हरीश चौधरी से बातचीत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में बाड़मेर जिले की बायतू सीट से विधायक और दक्षिण भारत में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन हरीश चौधरी से अमर उजाला ने राजस्थान के चुनावों को लेकर बातचीत की। राजस्थान के चुनाव इस बार किन मुद्दों पर होंगे। ईआरसीपी और राजस्थान में जाति टारगेट के सवालों पर जानिए क्या बोले विधायक हरीश चौधरी।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान के लोकसभा चुनाव किस दिशा में जा रहे हैं और यहां किन मुद्दों पर लड़े जाएंगे?
राजस्थान में राजस्थान के मुद्दों और देश के मुद्दों पर चुनाव लड़े जाने चाहिए, ऐसा मेरा मानना है। बीजेपी की प्रोपोगेंडा मशीन प्रयास कर रही है कि राजस्थान के मुद्दों पर चुनाव न लड़ा जाए। ईआरसीपी के अंतर्गत राजस्थान और एमपी के बीच जो समझौता हुआ है, उसमें राजस्थान के हिस्से में कटौती की गई और ये दुष्प्रचार कर रहे हैं कि जैसे बहुत बड़ी कामयाबी मिल गई। राजस्थान में चल रही तमाम योजनाएं बंद हो गई हैं। आज राजस्थान में पिछले तीन महीने से सिर्फ द्वेषपूर्ण भावना से फैसले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत नाराजगी की भी यहां बात की जा रही है कि जो तबादले हुए उसमें एक वर्ग को विशेष रूप से टागरेट किया गया। अब इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी काफी कुछ कहा जा रहा है?
किसी वर्ग को सरकार इस तरह से कार्रवाई करके संदेश देना चाह रही है तो यह किसी को भी मान्य नहीं होना चाहिए। पहले भी इस वर्ग को पोस्टिंग में कोई खास तरजीह नहीं मिली थी, लेकिन अल्प आय वर्ग के लोगों को हजार किलोमीटर दूर भेजना मुझे नहीं लगता सही फैसला है।

जोधपुर डिविजन से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। क्या इसे लेकर भी कोई नाराजगी है वहां? चुनावों पर इसका क्या असर देखते हैं आप?
जोधपुर संभाग में आजादी के बाद यह पहला मंत्रिमंडल है जिसमें जाट जाति, मेघवालों जैसी एससी की बड़ी जाति का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इनमें से एक को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। ये फैसला कर सरकार क्या बताना चाहती है, ये समझ से परे है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ईआरसीपी को लेकर धन्यवाद सभाएं कर रहे हैं। विधानसभा से पहले यह कांग्रेस का मुद्दा था?
ये गलत तथ्य लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं। हमने एमपी के सामने सरेंडर किया है। राजस्थान की जनता यह अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले दिनों में इसे देखकर ही फैसला लेगी।

इस बार यह भी चर्चा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में कुछ बड़े चेहरों को उतारा सकती है। इसको लेकर भी क्या कोई तैयारियां की जा रही है?
कांग्रेस हर लोकसभा के अंतर्गत सबसे मजबूत प्रत्याशी का आंकलन कर रही है। बड़ा और छोटा कुछ नहीं होता। लोगों की नजरों में बड़ा कौन है उसके आधार पर टिकट का आकलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed