{"_id":"648f1f84306eb92da907f837","slug":"minister-piyush-goyal-targeted-the-gehlot-government-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: अब तक लड़ाई में व्यस्त रहे, चुनाव आते ही रेवड़ियां बांटने लगे गहलोत, पीयूष गोयल ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: अब तक लड़ाई में व्यस्त रहे, चुनाव आते ही रेवड़ियां बांटने लगे गहलोत, पीयूष गोयल ने कसा तंज
Sun, 18 Jun 2023 08:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:45 PM IST
सार
ईडी की जांच पर पीयूष गोयल ने कहा कि यदि गहलोत सरकार पाक साफ है तो डरने की क्या जरूरत है। कांग्रेस की बौखलाहट बताती है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते मंत्री पीयूष गोयल व अन्य।।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को कोटपूतली में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकारों से केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर संवाद किया।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार संवेदनशील सरकार है, जिसने नौ साल में भारत को पांचवीं सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिखाया है। बिना किसी भेदभाव और नई संभावनाओं के साथ काम किया है।
विज्ञापन
आज विश्व भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा
पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए, जिसमें आठ लाख करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा 11.70 लाख लोगों को शौचालय, आयुष्मान योजना में 60 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया, जंगलों सूदूर गांवों में बसे 3.5 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन, आयकर गणना में भ्रष्टाचार समाप्त कर छूट दी गई, रोजमर्रा, स्वास्थ्य, किसानों को सम्मान निधि, फसलों के बीज, खाद्य और सस्ते लोन बांटे हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल में लंबे समय से अटकी विकास परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन किया है। एयरपोर्ट, रेलवे, एक्सप्रेस वे बनाने में मोदी सरकार ने रचनात्मक आयाम स्थापित किए हैं। भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के कारण ही आज विश्व भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बौखलाहट बताती है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है
गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि अलवर में चंबल से पानी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 5782 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है, लेकिन प्रदेश की भ्रष्ट गहलोत सरकार ने उसे भी अटका दिया। कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे तक पूरे नहीं कर पाई। बेरोजगारी भत्ता और किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे सफेद झूठ निकले। प्रदेश में आज उद्योग, व्यापार चौपट है। विकास की गति पूरी तरह रुक चुकी है। वहीं, जब साढ़े चार साल बीत गए तब घोषणाओं के नाम पर आमजन को भ्रमित करने का काम कर रही है। ईडी की एंट्री पर पत्रकार के सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि यदि गहलोत सरकार पाक साफ है तो डरने की क्या जरूरत है। कांग्रेस की बौखलाहट बताती है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।
अपने घर के अंदरूनी झगड़े नहीं निपटा पाई कांग्रेस
कांग्रेस की आपसी कलह पर तंज कसते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि साढ़े चार साल कांग्रेस अपने घर के अंदरूनी झगड़े नहीं निपटा पाई, गहलोत खुद अपनी पार्टी के निर्णयों को नहीं मानते। चुनावी समय में लाभ लेने के लिए आपसी झगड़े को छिपाकर जनता में मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहे हैं।
मोदी सरकार की योजनाओं को अटका रही कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार मोदी सरकार की योजनाओं को अटका रही है। राजस्थान में एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट के लिए गहलोत सरकार ने लिखित रूप से पत्र लिखकर भू-अधिग्रहण करने से मना कर दिया। जल जीवन मिशन में घरों तक पाइप लाइन बिछाने में गहलोत सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। पत्रकारों से संवाद के दौरान गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार के दिन अब लद चुके हैं। प्रदेश में भाजपा की पारदर्शी और सुशासन वाली सरकार बनाने को जनता एकजुट है।