फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mansa anti drug activist parvinder singh jhotta murder accused ashwini kumar arrested salasar rajasthan

परविंदर झोटा हत्याकांड: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद राजस्थान पहुंचा शूटर, जानें कैसे पुलिस ने दबोचा

Wed, 14 Oct 2026 01:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चूरू Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 01:29 PM IST
सार

पंजाब के मानसा जिले में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के चूरू जिले के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय झोटा प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

विज्ञापन
mansa anti drug activist parvinder singh jhotta murder accused ashwini kumar arrested salasar rajasthan
परविंदर झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने वाले 45 वर्षीय एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने हत्या के आरोपी और कथित शूटर अश्विनी कुमार को चूरू जिले के सालासर क्षेत्र से पकड़ा है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने परविंदर सिंह झोटा पर गोलियां चलाई थीं। वारदात के बाद से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पंजाब पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। अब पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

विज्ञापन

फेसबुक लाइव के दौरान मेडिकल स्टोर पर हुआ विवाद

परविंदर सिंह झोटा मानसा जिले में लंबे समय से नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे थे। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी इस मुहिम को लेकर सक्रिय रहते थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि शहर के एक मेडिकल स्टोर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाएं बेची गई हैं। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मेडिकल स्टोर पहुंचे और मोबाइल फोन से फेसबुक लाइव शुरू कर दिया। वायरल वीडियो फुटेज में झोटा मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार से पूछताछ करते दिखाई दिए। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। आरोप है कि फेसबुक लाइव शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद अश्विनी कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और बेहद करीब से झोटा पर कई गोलियां चला दीं।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली लगने से परविंदर सिंह झोटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मानसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अश्विनी कुमार कथित तौर पर अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को आशंका थी कि वह पंजाब से बाहर भागने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन से राजस्थान पहुंचने के संकेत

हत्या के बाद पंजाब पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और उसके संभावित भागने के रास्तों की जांच की। इसी दौरान उसके राजस्थान की ओर बढ़ने के संकेत मिले। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में दबिश देकर अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की तैयारी

पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राजस्थान पहुंचने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में था और वहां छिपने के लिए उसे किसी ने मदद दी थी या नहीं। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद, गोलीबारी की परिस्थितियों और आरोपी के फरार रहने के दौरान संभावित मददगारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed