फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Malviya Nagar MLA Gave BJP Symbol to Another Candidate, Creating Confusion Over Party Nominee in Ward 76

निकाय चुनाव: जयपुर वार्ड 76 में भाजपा का घमासान, एक ही सीट पर दो प्रत्याशी, दो सिंबल से बढ़ा विवाद; आगे क्या?

Mon, 31 Aug 2026 05:21 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम के वार्ड 76 में भाजपा प्रत्याशी को लेकर विवाद सामने आया है। विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दिया, जबकि प्रदेश नेतृत्व ने पुनीत कर्णावट को अधिकृत प्रत्याशी बनाया। दोनों ने नामांकन दाखिल किया, जिससे पार्टी के सामने स्थिति पेचीदा हो गई।

विज्ञापन
Malviya Nagar MLA Gave BJP Symbol to Another Candidate, Creating Confusion Over Party Nominee in Ward 76
भाजपा प्रदेश मुख्यालय, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 76 से भाजपा प्रत्याशी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पार्टी की ओर से पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने दूसरे दावेदार कुलदीप मिश्रा को भाजपा का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचने के बाद पार्टी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने वार्ड 76 से पुनीत कर्णावट को अपना अधिकृत प्रत्याशी तय किया था। इससे पहले पार्टी स्तर पर कुलदीप मिश्रा के नाम पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में पार्टी ने पुनीत कर्णावट को टिकट देने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

इसी बीच, विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को भाजपा का सिंबल दे दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से कालीचरण सराफ को 27 अगस्त की तारीख का पावर ऑफ अटॉर्नी दिया गया था। इसी के आधार पर उन्हें पार्टी प्रत्याशी को सिंबल देने का अधिकार मिला था। विधायक ने इसी अधिकार के तहत कुलदीप मिश्रा को सिंबल जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची तो पार्टी स्तर पर तत्काल सक्रियता दिखाई गई। इसके बाद 31 अगस्त की तारीख में नया सिंबल और पावर ऑफ अटॉर्नी पत्र जारी किया गया। इस नए दस्तावेज के आधार पर पार्टी के घोषित प्रत्याशी पुनीत कर्णावट ने अपना नामांकन दाखिल किया।

पूरे घटनाक्रम पर विधायक कालीचरण सराफ ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था। बाद में पार्टी ने प्रत्याशी बदलकर पुनीत कर्णावट को टिकट दे दिया। उनका कहना है कि प्रत्याशी बदले जाने से पहले ही उन्होंने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का सिंबल दे दिया था।

अब वार्ड 76 में एक ही पार्टी के दो प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने से स्थिति पेचीदा हो गई है। एक तरफ कुलदीप मिश्रा के पास विधायक कालीचरण सराफ की ओर से दिया गया भाजपा सिंबल है, वहीं दूसरी तरफ पुनीत कर्णावट को प्रदेश नेतृत्व की ओर से 31 अगस्त की तारीख में नया सिंबल और पावर ऑफ अटॉर्नी जारी किया गया है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि चुनाव प्रक्रिया में भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी किसे माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed