फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Major Administrative Reshuffle in Rajasthan: 61 IAS, 40 IPS and 23 IFS Officers Promoted

नए साल में ब्यूरोक्रेसी में ये बदलाव; 61 IAS, 40 IPS, 23 IFS को प्रमोशन

Thu, 01 Jan 2026 08:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 01 Jan 2026 08:44 AM IST
सार

नए साल 2026 पर राजस्थान में 61 IAS, 40 IPS और 23 IFS अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। राजस्थान में अपेक्स स्केल में चार आईएएस प्रमोट हुए हैं। 

विज्ञापन
Major Administrative Reshuffle in Rajasthan: 61 IAS, 40 IPS and 23 IFS Officers Promoted
राजस्थान सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल 2026 की शुरुआत राजस्थान के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। राज्य सरकार ने 61 IAS, 40 IPS और 23 IFS अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग के अनुसार सभी प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। आईएएस कैडर में अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत किया गया है। इन्हें अबव सुपर टाइम स्केल से चीफ सेक्रेटरी वेतन श्रेणी में प्रमोट किया गया है। वहीं, नवीन जैन और के.के. पाठक को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित 11 IAS अधिकारियों को सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति मिली है। इसके अलावा प्रदीप गवांडे समेत 22 आईएएस अधिकारियों को जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में प्रमोट किया गया है। आईपीएस कैडर में भी बड़े स्तर पर पदोन्नतियां हुई हैं। प्रफुल्ल कुमार और राघवेंद्र सुहासा को एडीजी रैंक दी गई है। नौ आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी बनाया गया है, जबकि 11 आईपीएस अधिकारी नए साल से डीआईजी रैंक संभालेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में मावठ: बूंदाबांदी, कोहरा और शीतलहर;नए साल की शुरुआत बदले मौसम के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

वन सेवा (IFS) में 23 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जिनमें से 11 अधिकारी वन संरक्षक बनाए गए हैं। इसमें डॉ. कविता सिंह, अजय चित्तौड़ा, अशोक कुमार महरिया सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के 44 इंस्पेक्टरों को आरपीएस (RPS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जयपुर ग्रामीण के चौमूं थाने के एसएचओ प्रदीप शर्मा भी प्रमोट होकर डिप्टी रैंक के अधिकारी बन गए हैं। कुल मिलाकर, नए साल में हुए इन प्रमोशनों से राज्य के प्रशासनिक, पुलिस और वन विभागों में नई ऊर्जा और प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।




 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed