फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Major Action Against Rotten Fruits and Expired Dates in Muhana Mandi 10,000 Kg Stock Destroyed

Jaipur: जयपुर में बड़ा खुलासा! सड़े फलों को धोकर बाजार में बेच रहे थे व्यापारी, 10 हजार किलो माल जब्त

Sat, 09 May 2026 11:36 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 11:36 AM IST
सार

Jaipur: जयपुर की मुहाना मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार किलो सड़े-गले फल और एक्सपायरी खजूर नष्ट करवाए। जांच में खुलासा हुआ कि खराब फलों को साफ कर सस्ते दामों में बाजार में बेचा जाता था। विभाग ने व्यापारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Major Action Against Rotten Fruits and Expired Dates in Muhana Mandi 10,000 Kg Stock Destroyed
सड़े-गले फल

विस्तार

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत मुहाना मंडी स्थित अरावली ट्रेड विजन कोल्ड स्टोरेज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 हजार किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। कार्रवाई के दौरान 8,500 किलो सड़े-गले और फफूंदी लगे फल तथा 1,500 किलो एक्सपायरी खजूर बरामद किए गए।

विज्ञापन


गुणवत्ता जांच के लिए पहुंची टीम
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के निर्देशन में केंद्रीय दल तथा सीएमएचओ जयपुर प्रथम एवं द्वितीय की संयुक्त टीम को गर्मियों में फलों की गुणवत्ता जांच के लिए मुहाना मंडी भेजा गया था। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज में बड़ी मात्रा में खराब सेब, अंगूर, अनार, संतरा और अन्य फल पाए गए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया बड़ा खुलासा
कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने बताया कि ये फल अलग-अलग व्यापारियों द्वारा भंडारित किए गए थे। विभागीय टीम ने संबंधित व्यापारियों को मौके पर बुलाया। करीब चार से पांच घंटे बाद पहुंचे कुछ व्यापारियों ने स्वीकार किया कि खराब फलों की छंटाई और धुलाई कर उन्हें कम कीमत पर फुटकर बाजार में बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त चेतावनी और कार्रवाई
इस खुलासे के बाद अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए ऐसे फलों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद खराब फलों और एक्सपायरी खजूर को मंडी के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया गया। विभाग ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

आम के गोदामों का भी हुआ निरीक्षण
टीम ने मंडी में आम के गोदामों का भी निरीक्षण किया और फल मंडी व्यापार संघ के साथ बैठक कर व्यापारियों को इथाइलीन गैस के सुरक्षित और वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी। मंडी पदाधिकारियों को कोल्ड स्टोरेज में रखे सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने के लिए व्यापारियों को पाबंद करने के निर्देश भी दिए गए।


ये भी पढ़ें: ग्रीन कॉरिडोर से दिल्ली पहुंचीं किडनियां, SMS अस्पताल में हुआ लीवर ट्रांसप्लांट; मौत के बाद भी जिंदा ओमप्रकाश

लाइसेंस बनवाने की अपील
विभाग ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से खाद्य कारोबार संचालन के लिए एफएसएस एक्ट के तहत अनिवार्य लाइसेंस बनवाने की अपील की। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed