फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mahapanchayat will be held on 29 December in support of Naresh Meena

Rajasthan News: नरेश मीणा के समर्थन में 29 दिसंबर को महापंचायत, हनुमान बेनीवाल भी हो सकते हैं शामिल

Mon, 23 Dec 2024 09:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Dec 2024 09:39 AM IST
सार

Rajasthan News: पूर्वी राजस्थान में एक बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट चल रही है। नरेश मीणा की रिहाई को लेकर उनके समर्थक 29 दिसंबर को महापंचायत बुलाने जा रहे हैं। यह टोंक के नगरफोर्ट में बुलाई जा रही है। महापंचायत में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
Mahapanchayat will be held on 29 December in support of Naresh Meena
हनुमान बेनीवाल औऱ नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवली-उनियारा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान एसडीएम के को थप्पड़ कांड मारने के मामले में जेल में बंद नरेश मीणा की रिहाई के लिए 29 दिसंबर को महापंचायत होने वाली है। इस महापंचायत के जरिए एक बड़े आंदोलन की तैयारी भी है। नरेश मीणा के परिजन और समर्थन इस महापंचायत में सर्वसमाज के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन


नरेश के बेटे और परिजनों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से भी मुलाकात की है। उन्होंने हनुमान बेनीवाल को रैली में आने का निमंत्रण दिया। इस पर नागौर सांसद ने ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात की। नरेश मीणा के बेटे और परिजनों से मुलाकात की हनुमान बेनीवाल ने तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। बेनीवाल ने बताया कि जयपुर आवास पर नरेश मीणा के पुत्र व परिजनों ने मुलाकात कर आगामी 29 दिसंबर को नगरफोर्ट, टोंक में आयोजित होने वाली रैली में आने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

'न्याय दिलाने का किया जाएगा प्रयास' 
हनुमान बेनीवाल ने आगे लिखा कि समरावता गांव में जिन ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ, उन्हें न्याय दिलवाने और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जाएगा। नरेश मीणा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर को एसडीएम के साथ हुए थप्पड़ कांड मामले में जेल में बंद हैं। नरेश मीणा ने उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में मतदान केंद्र के बाहर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश में आरएएस एसोसिएशन ने नरेश की गिरफ्तारी को लेकर पेन डाउन हड़ताल कर दी। एसडीएम अमित कुमार चौधरी ने नरेश मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई। गौरतलब है कि नरेश मीणा की रिहाई के लिए 8 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मीणा धर्मशाला के पास एक सर्व समाज की महापंचायत हुई थी। किसान महासभा ने महपंचायत की थी। पंचायत में आए युवाओं ने कहा था कि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed