राजस्थान बजट पर सियासत तेज: शिक्षा मंत्री का बजट की समझ को लेकर विपक्ष पर सवाल, व्यापारियों ने जताया संतोष
Rajasthan Budget 2026-27: राजस्थान बजट पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए स्कूलों के लिए एक हजार करोड़ रुपये के प्रावधान की बात कही। मेंटल हेल्थ टिप्पणी पर सियासत गरमाई, जबकि व्यापारी संगठनों ने बजट को लाभकारी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य बजट को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि या तो विपक्ष ने बजट को ढंग से सुना नहीं है या फिर उन्हें समझ में नहीं आया। उन्होंने कहा कि बजट में स्कूलों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उनके अनुसार जिन स्कूलों का उद्धार होना है या जिन्हें चिन्हित कर आवश्यक श्रेणी में रखा गया है, उनके लिए यह राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह राशि कम हो सकती है, लेकिन इसी सत्र के भीतर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेंटल हेल्थ पर टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक तापमान
राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा मेंटल हेल्थ के मुद्दे को उठाए जाने के बाद इस पर राजनीतिक टिप्पणियां भी सामने आईं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मेंटल हेल्थ के लिए रामगंज मंडी में सबसे अधिक आवश्यकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जब वे सीकर के लक्ष्मणगढ़ गए थे तो वहां लोगों ने बताया कि एक नेताजी मेंटल हेल्थ से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे सिफारिश करेंगे कि मेंटल हेल्थ का अस्पताल सीकर के लक्ष्मणगढ़ में खोला जाए। इस बयान के बाद सदन के बाहर भी चर्चा तेज हो गई।
पढ़ें- 6.10 लाख करोड़ का राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग और 30 हजार युवाओं को ब्याज मुक्त लोन समेत जयपुर पर बड़ा फोकस
व्यापारिक संगठनों की सकारात्मक प्रतिक्रिया
बजट को लेकर विभिन्न वर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान के व्यापारी संगठन 40 के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बजट पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट में व्यापारियों की काफी हद तक सुनवाई हुई है और इससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उनके अनुसार बजट में जिस प्रकार से टूरिज्म और लॉजिस्टिक पार्क बनाने की बात कही गई है, उससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
राजनीतिक बहस के बीच बजट पर चर्चा जारी
राज्य बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां एक ओर सरकार बजट प्रावधानों को विकासोन्मुख बता रही है, वहीं विपक्ष विभिन्न बिंदुओं पर सवाल उठा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.