फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Law Ministry issued notification that Rajasthan High Court will get four new judges

Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे चार नए न्यायाधीश, विधि मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन; जानें

Thu, 27 Mar 2025 07:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Mar 2025 07:52 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट को अधिवक्ता कोटे से चार नए न्यायाधीश मिलेंगे। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 मार्च को सात नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।

 

विज्ञापन
Law Ministry issued notification that Rajasthan High Court will get four new judges
इन्हें किया जाएगा नियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिवक्ता आनंद शर्मा, संदीप शाह, सुनील बेनीवाल और मुकेश राजपुरोहित को राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने 26 मार्च को इन चारों के नाम से नियुक्ति अधिसूचना जारी की। अब राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति वारंट जारी होने के बाद, संभवतः शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 50 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 34 पदों पर न्यायाधीश कार्यरत हैं। चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद यह संख्या 38 हो जाएगी, जबकि 12 पद अब भी रिक्त रहेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने लोकसभा में उठाया गिरते भूमिगत जलस्तर का मुद्दा, क्या बोले    

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों अधिवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर कानूनी जगत में हर्ष का माहौल है। इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि मुकेश राजपुरोहित केंद्र सरकार के डिप्टी सॉलीसीटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। सुनील बेनीवाल और संदीप शाह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। नवनियुक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में गति आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed