{"_id":"6445371e69e20b609b048f56","slug":"krishna-poonia-will-start-parinda-campaign-on-her-birthday-campaign-will-run-for-greenery-and-birds-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अपने जन्मदिन पर परिण्डा अभियान शुरू करेंगी कृष्णा पूनिया, हरियाली और परिंदों के लिए चलेगा अभिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अपने जन्मदिन पर परिण्डा अभियान शुरू करेंगी कृष्णा पूनिया, हरियाली और परिंदों के लिए चलेगा अभिय
Sun, 23 Apr 2023 07:18 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:18 PM IST
सार
राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया अपने जन्मदिन पर 24 अप्रैल को पौधरोपण और परिण्डा अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर पौधरोपण के जरिये हरियाली का संदेश देंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की प्रथम महिला अध्यक्ष सादुलपुर विधायक पद्मश्री डॉ.कृष्णा पूनिया के जन्म दिवस पर 24 अप्रेल को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय के स्टेडियम में पौधरोपण व परिंदो के लिए परिण्डा अभियान की शुरूआत की जाएगी। अभियान का शुभारंभ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम से किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य खेल अधिकारी द्वोणाचार्यी अवार्डी वीरेन्द्र पूनिया ने बताया कि डॉ. कृष्णा पूनिया के जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए गर्मियों में बेजुबान परिंदों के लिए परिण्डे लगाने की अनुकरणीय पहल की जाएगी। इसके चलते हर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला स्टेडियमों में पौधरोपण व परिण्डा अभियान के जरिये आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें हरियाली का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में पेड़-पौधों की उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में खेल प्रेमी, खिलाड़ी व पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन