फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kotputli Girl kidnapped in broad daylight incident captured in CCTV couple living together after love marriage

Kotputli News: कोटपूतली में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, वारदात CCTV में कैद; लव मैरिज के बाद साथ रह रहा था जोड़ा

Mon, 21 Apr 2025 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली/जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

Kotputli News: कोटपूतली में दिनदहाड़े कार से कई लोग उतरे और घर में घुसकर युवक से मारपीट के बाद युवती का अपहरण कर लिया। यह वारदात CCTV में कैद हो गई। यह जोड़ा लव मैरिज के बाद साथ रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kotputli Girl kidnapped in broad daylight incident captured in CCTV couple living together after love marriage
अपहृत युवती (फाइल फोटो) तथा सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली के पावटा कस्बे में 18 अप्रैल को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। कस्बे के भूमिका प्लाजा के पास रह रहे एक नवविवाहित जोड़े के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब बोलेरो सवार कई लोगों ने युवती का जबरन अपहरण कर लिया। अपहरण की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: रामबाग के इस सुईट को JD वेंस के परिवार की तस्वीरों से सजाया, मिलने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था और पावटा के भूमिका प्लाजा के पास किराए के मकान में साथ रह रहे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने 18 अप्रैल को बोलेरो में सवार होकर पावटा पहुंचकर युवक से मारपीट की और युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद युवक ने प्रागपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अपहरणकर्ताओं का पीछा भी किया, लेकिन वे पुलिस की पकड़ में नहीं आए।


 
बताया जा रहा है कि अपहृत युवती अलवर जिले के विजय मंदिर क्षेत्र के पास स्थित एक गांव की निवासी है। पुलिस ने वहां दबिश भी दी, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल प्रागपुरा थाना पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद से कस्बे में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: कन्हैया कुमार बोले- ED मतलब 'एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट', गांधी परिवार को बदनाम करने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed