फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jhotwara Tiranga Yatra Rajyavardhan Singh Rathore says we do not care about those who are against country

Jaipur: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, बोले- जो देश के खिलाफ, उसकी हमें परवाह नहीं

Sun, 25 May 2025 09:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 May 2025 09:53 PM IST
सार

Jaipur News: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विपक्ष पर हमला कर कहा कि जो लोग सेना पर सवाल उठाते हैं, वे देश की अस्मिता पर चोट करते हैं। उनका कहना था कि सेना के मनोबल को गिराने की राजनीति अब नहीं चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jhotwara Tiranga Yatra Rajyavardhan Singh Rathore says we do not care about those who are against country
झोटवाड़ा में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर का झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र रविवार को राष्ट्रभक्ति और जनसंकल्प की मिसाल बन गया, जब हजारों लोगों ने तिरंगा थामे एक भव्य यात्रा में हिस्सा लिया। राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। एनसीसी कैडेट्स, गौरव सेनानी, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, युवा और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

विज्ञापन

 
इस यात्रा में दो पैरा ग्लाइडर्स ने आकाश में लहराता तिरंगा लिए अपनी उपस्थिति से माहौल को और ऊर्जावान कर दिया। गर्मी से राहत के लिए फॉग वाटर मशीनों का विशेष प्रबंध किया गया था, जिससे प्रतिभागियों को राहत मिली और यात्रा निर्बाध रूप से आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संविधान बचाओ रैली: पूर्व BJP विधायक ने उठाए सवाल, कहा- देश में अब व्यक्ति पूजा, धार्मिक उन्माद और भय का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘नया भारत घर में घुसकर जवाब देता है’
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह नया भारत है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला कर कहा कि जो लोग सेना पर सवाल उठाते हैं, वे देश की अस्मिता पर चोट करते हैं। उनका कहना था कि सेना के मनोबल को गिराने की राजनीति अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जो देश के खिलाफ है, उसकी हमें कोई परवाह नहीं।


 
कर्नल राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर कहा कि मोदी सरकार ने सेना को हर स्तर पर मजबूती दी है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक सैन्य अभियानों ने भारत की सीमाओं को पहले से अधिक सुरक्षित बनाया है और यह तिरंगा यात्रा उसी सैन्य सफलता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

 
महिला शक्ति और गौरव सेनानियों की विशेष भागीदारी
इस यात्रा में महिलाओं की भूमिका भी अत्यंत प्रेरणादायक रही। ‘सारथी बनी महिला शक्ति’ की भावना के साथ महिलाओं ने तिरंगे को कंधे से लगाया और देशभक्ति के स्वर में स्वर मिलाया। गौरव सेनानियों और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने भी पूरे जोश से भाग लेते हुए कहा कि तिरंगा हमारा गर्व है, और जो इसके सम्मान को चुनौती देगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद राव राजेंद्र सिंह सहित कई अतिथि की उपस्थिति रहे। पूरे मार्ग पर 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से आसमान गूंज उठा।



यह भी पढ़ें- Alwar: SI भर्ती 2021 को निरस्त करने के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन तेज, बोले- ईमानदार अभ्यर्थियों को न मिले सजा
 
‘तिरंगा भारत के पराक्रम का प्रतीक’
कार्यक्रम के समापन पर कर्नल राठौड़ ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। आज हर चेहरे पर गर्व है, हर कदम पर देशभक्ति, और हर आवाज में भारत के लिए सम्मान। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण में भाग लें और सेना का मनोबल ऊंचा रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed