फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   From Gas Leak Assaults to Brutal Beatings How an Officer Husband’s Torture Drove His Wife to Suicide

खुले सिलिंडर के साथ कमरे में बंद किया, बेरहमी से की पिटाई; अफसर पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

Sat, 23 May 2026 09:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 09:33 PM IST
सार

जयपुर में XEN पति की प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा ने सुसाइड कर लिया। मौत के डेढ़ महीने बाद मृतका के फोन से घरेलू हिंसा के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें पति मारपीट करता दिख रहा है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
From Gas Leak Assaults to Brutal Beatings How an Officer Husband’s Torture Drove His Wife to Suicide
पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र स्थित बालाजी विहार में एक्स ई एन पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद मृतका के मोबाइल फोन में घर के सीसीटीवी फुटेज मिलने पर पति की ओर से मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का खुलासा हुआ है। इसके बाद पीड़िता के भाई ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जयपुर से अप डाउन करता था पति
पुलिस के अनुसार बालाजी विहार निवासी अनु मीणा (36) ने 7 अप्रैल को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले अनु ने अपने पति गौतम मीणा को वीडियो कॉल किया था और चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई थी। आरोपी गौतम मीणा टोंक जिले के निवाई में XEN पद पर तैनात है और जयपुर से अपडाउन करता था।
विज्ञापन


दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया था
मृतका के भाई त्रिवेणी नगर निवासी नीरज मीणा ने मुहाना थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बहन की शादी जुलाई 2015 में हुई थी, जिसमें करीब 60 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद गौतम लगातार दहेज की मांग को लेकर अनु को प्रताड़ित करता था। आरोपी शराब पीकर आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था तथा दूसरी शादी करने की धमकी देता था। परिवार ने वर्ष 2022 में समझौते के लिए 20 लाख रुपए भी दिए थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि अक्टूबर 2025 में दीपावली के दौरान अनु ने अपने पति को घर में नौकरानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रद्द हुई भर्ती तो हमें क्यों नहीं मौका? SI परीक्षा के नए नियमों पर भड़के लाखों युवा, RPSC के खिलाफ खोला मोर्चा

परिजनों का आरोप है कि 13 मार्च को गौतम ने अनु और बच्चों को कमरे में बंद कर गैस चूल्हा चालू छोड़ दिया था। बाद में परिचित की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। हाल ही में मोबाइल से मिले CCTV वीडियो में आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता और घर की एलईडी तोड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed