Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur to Celebrate Diwali Today: Know the Auspicious Time for Lakshmi Puja

दिवाली: कब करें लक्ष्मी पूजन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

जयपुर में दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:03 से रात 7:59 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल और वृषभ स्थिर लग्न में पूजा होगी। शाम को घरों, बाजारों और प्रतिष्ठानों में दीपों और रोशनी से शहर जगमगाएगा।

विज्ञापन
Jaipur to Celebrate Diwali Today: Know the Auspicious Time for Lakshmi Puja
लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या पर घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। जयपुर के लिए द्रिक पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 6:03 बजे से रात 7:59 बजे तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल और वृषभ स्थिर लग्न का है। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। वहीं, जयपुर में प्रदोष काल शाम 5:40 बजे से रात 8:16 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में वृषभ लग्न का समय शाम 6:03 से रात 7:59 बजे तक है। इसी वजह से इस अवधि को लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष शुभ माना गया है।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: सीआरपीएफ जवान की मौत पर 15 घंटे प्रदर्शन, शहीद का दर्जा देने की मांग पर बल प्रयोग के बाद अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और प्रतिष्ठानों में होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा

दीपावली पर घरों में सुबह से ही साफ-सफाई और सजावट के साथ पूजा की तैयारियां की जाएंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी। इसके बाद घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीपक जलाए जाएंगे। व्यापारी वर्ग में भी लक्ष्मी पूजन के साथ नई बही-खातों और व्यापारिक लेखा-जोखा की पूजा की परंपरा निभाई जाएगी।

शाम को दीपों और रोशनी से जगमगाएगा शहर

दीपावली पर जयपुर के बाजारों, प्रमुख चौराहों और घरों में रोशनी की विशेष सजावट की गई है। परकोटे के बाजारों से लेकर शहर के बाहरी इलाकों तक दिवाली की रौनक दिखाई देगी। शाम को लक्ष्मी पूजन के बाद दीपक और सजावटी लाइटों से शहर जगमगाएगा। लोग परिवार के साथ पूजा-अर्चना के बाद दीपोत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed