फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Review meeting of decisions taken in last 6 months of Gehlot government

Jaipur News: गहलोत सरकार के अंतिम 6 माह के निर्णयों की समीक्षा में क्या? मंत्री खींवसर कही ये बात

Tue, 08 Oct 2024 04:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

पिछली गहलोत सरकार के अंतिम छह माह में लिए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की मंगलवार को सचिवालय में बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा आने वाले कल की बैठक में हम निष्कर्ष पर आ जाएंगे।

विज्ञापन
Jaipur: Review meeting of decisions taken in last 6 months of Gehlot government
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सचिवालय में गहलोत सरकार के अंतिम छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। अब अंतिम बैठक बुधवार को फिर से होगी। उम्मीद जताई गई कि इस अंतिम बैठक में निष्कर्ष निकालने के बाद सीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बैठक में भीलवाड़ा के खान आवंटन, वित्त, मेडिकल और भूमि आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनाव से पहले दी गई जमीनों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं, और कुछ मामलों में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार के अंतिम छह माह के फैसलों के रिव्यू कर रही मंत्रिमंडलीय समिति की मंगलवार को सचिवालय में बैठक हुई। बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि कल फिर से हमारी बैठक होगी, जिसमें हम निष्कर्ष पर आ जाएंगे। इसके बाद हम सीएम को रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में आज खान विभाग में भीलवाड़ा के खान आवंटन के मुद्दे आए। इसके अलावा वित्त विभाग, मेडिकल और भूमि आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कई ज़मीनें बांट दी गई थीं। इस मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा से जुड़े इश्यू भी आये और कुछ में हमने मामले डेफर किये, कुछ में और जानकारी लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed