{"_id":"6af53610d0020d1c3807c4f4","slug":"jaipur-rangiya-special-train-november-14-festival-rush-relief-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: जयपुर से असम के बीच 14 को चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारों की भीड़ से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: जयपुर से असम के बीच 14 को चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारों की भीड़ से मिलेगी राहत
Thu, 12 Nov 2026 09:14 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:14 AM IST
सार
त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे खातीपुरा (जयपुर) और रंगिया के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 14 नवंबर को खातीपुरा से रवाना होगी और 15 नवंबर को रंगिया पहुंचेगी। वापसी में 16 नवंबर को रंगिया से चलकर 17 नवंबर को खातीपुरा पहुंचेगी। इसमें 20 एलएचबी कोच होंगे।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम आवाजाही के लिए रेलवे प्रशासन खातीपुरा (जयपुर) और रंगिया के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। इस विशेष ट्रेन सेवा के चलने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के यात्रियों को आने-जाने के लिए काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से खातीपुरा-रंगिया-खातीपुरा के मध्य इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- जयपुर से गया जाने वालों के लिए काम की खबर: छठ पर चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और समय सारणी
समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर शनिवार को खातीपुरा से सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रविवार को रात 11 बजे रंगिया पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर सोमवार को रंगिया से सुबह 6 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को रात 11:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 एलएचबी डिब्बे (कोच) लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशन
यह स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मार्ग के विभिन्न राज्यों में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह ट्रेन राजस्थान में दौसा, बांदीकुई और भरतपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज और मिर्जापुर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। आगे के रास्ते में यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई और किशनगंज पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, यह विशेष ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव और बरपेटा रोड स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।