फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Bust 1,800 Kg Fake Paneer Supply on Raksha Bandhan, Three Arrested

रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जयपुर में 1800 किलो नकली पनीर किया गया जब्त, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 12:31 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

Jaipur: स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और नरेश कुमार की टीम ने मौके पर पनीर की जांच की, जिसमें घटिया सामग्री व दुर्गंध पाई गई। आरोपियों की सहमति से 1800 किलो नकली पनीर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Jaipur Police Bust 1,800 Kg Fake Paneer Supply on Raksha Bandhan, Three Arrested
नकली पनीर गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस थाना लालकोठी, जयपुर (पूर्व) ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1800 किलोग्राम नकली पनीर को सप्लाई से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन (IPS) के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान सांगानेर गेट पर मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से एक पिकअप (आरजे 32 जीडी 4891) आ रही है, जिसमें मिलावटी पनीर भरा हुआ है।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान पिकअप को रोका गया और उसमें बैठे तीन व्यक्ति मनीष पुत्र शाहबुद्दीन, मुफीद पुत्र हारून, और शालीम पुत्र जमील को डिटेन किया गया। गाड़ी की तलाशी में लोहे के 28 बॉक्स मिले, जिनमें पनीर व बर्फ भरा था। आरोपियों ने बताया कि यह पनीर वे हरियाणा के मेवात से अरशद नामक व्यक्ति से लेकर आए हैं और जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन


पढ़ें: दुकान में आई महिला ने बातों में उलझाकर लूटा लाखों का आभूषण, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और नरेश कुमार की टीम ने मौके पर पनीर की जांच की, जिसमें घटिया सामग्री व दुर्गंध पाई गई। आरोपियों की सहमति से 1800 किलो नकली पनीर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

तीनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 318(4), 272, 274, 275 के तहत गिरफ्तार किया गया। पिकअप और खाली बॉक्स पुलिस ने जब्त कर लिए। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रोजाना हरियाणा से दो पिकअप नकली पनीर जयपुर की थोक दुकानों पर सप्लाई करते थे। पुलिस को पूर्व में हुई वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed