फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Union Energy Minister expressed concern over the subsidy given on free electricity

Jaipur: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले- ठीक नहीं है फ्री बिजली, कुछ राज्य राजनीतिक कारणों से बढ़ा रहे आर्थिक बोझ

Tue, 21 Jan 2025 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जयपुर में आयोजित नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की बैठक में फ्री बिजली को दी जाने वाली सब्सिडी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं है। 

विज्ञापन
Jaipur News: Union Energy Minister expressed concern over the subsidy given on free electricity
मीडिया से बात करते केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जयपुर में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक में फ्री बिजली को लेकर बड़ी बात कही। जोशी ने कहा कि कुछ राज्य राजनीतिक कारणों से फ्री बिजली दे रहे हैं। इससे एक बड़ा आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं किसी राज्य पर नहीं बोल रहा, लेकिन यह व्यवस्था लंबे समय के लिए ठीक नहीं है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि फ्री बिजली की जगह हम उपभोक्ताओं को इस तरह सक्षम बनाएं कि वे न सिर्फ सस्ती बिजली का घर में उपयोग कर सकें। सरप्लस बिजली को ग्रिड में देकर देश की जरूरतों को भी पूरा कर सकें।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर योजना लेकर आई है। जो फ्री बिजली देने वाले राज्यों के लिए वरदान साबित हो सकती है। यदि फ्री बिजली देनी वाली राज्य सरकारें अपनी सब्सिडी का पैसा पीएम सूर्य घर योजना में एकमुश्त देने की हिम्मत करें। अगले 25 सालों तक उपभोक्ता बिजली बिल के झंझट से मुक्त हो जाएंगे। राज्य सरकारों का सालाना फ्री बिजली की सब्सिडी का आर्थिक बोझ भी खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि हमें समझने की जरूरत है। हमारे देश में ऊर्जा की मांग क्यों अधिक है? भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस वजह से ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ रही है। भारत विश्व में सबसे बड़ा मानव संसाधन वाला देश है। यहां 65% आबादी युवा है। यही कारण है कि हमारा उत्पादन और निर्माण क्षमता मजबूत हो रही है। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नायक, राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर मौजूद रहे।

सीएम भजनलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये मंथन ऐसे समय में चल रहा है, जब देश में कुंभ चल रहा है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज्य न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि देश के अन्य राज्यों को भी ऊर्जा प्रदान करेगा। 2500 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में पवन ऊर्जा में भी राज्य का योगदान बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed