{"_id":"68ce52d84a2c8490890cd85d","slug":"jaipur-news-two-inmates-escape-jail-by-breaking-bathroom-grill-police-and-jail-administration-on-lookout-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन
Sat, 20 Sep 2025 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:39 PM IST
सार
आज सुबह जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार हो गए। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। दोनों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर सेंट्रल जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से आज तड़के दो कैदी फरार हो गए। यह सनसनीखेज घटना सुबह करीब 3:30 बजे सामने आई। फरार कैदियों की पहचान नवल किशोर महावर और अनीस उर्फ दानिश के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में चार-पांच दिन पहले ही जेल में आए थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों कैदी अपने बैरक के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर बाहर निकले और जेल परिसर में लगे पाइप का सहारा लेकर 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल गए। कैदियों की गिनती के दौरान दोनों के नदारद होने का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीजी (जेल) रुपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जेल प्रशासन के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी नारायण कुमार ने बताया कि दोनों कैदी पेशेवर अपराधी हैं और इस भागने की योजना को काफी समय से बना रहे थे। फरार होने के बाद उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: ईडी की कार्रवाई में 20 बैंक खातों और धर्म परिवर्तन नेटवर्क का खुलासा, करोड़ों का लेन-देन उजागर
गौरतलब है कि जयपुर की यह हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल पहले भी विवादों में रही है। कुछ समय पहले इसी जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दो बार धमकी दी गई थी। इसके अलावा एक सप्ताह पहले एक कैदी ने जेल के अंदर से ही इंस्टाग्राम रील पोस्ट कर दी थी, जिसकी जांच अभी भी जारी है।
इस जेल का नाम तब भी सुर्खियों में आया था, जब पंजाब पुलिस की एसआईटी ने दावा किया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू यहीं से हुआ था। 2023 में जी क्लब पर फायरिंग केस में पुलिस लॉरेंस को जयपुर लाई थी और उसे इसी जेल में रखा गया था।
फिलहाल इस घटना के बाद जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 27 फीट ऊंची दीवार और हाई सिक्योरिटी व्यवस्थाओं के बावजूद दो कैदियों का फरार होना जेल की सुरक्षा खामियों को उजागर करता है। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है और जेल प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है।