{"_id":"682db8381069313ffb09cc36","slug":"jaipur-news-three-people-including-mother-and-son-died-in-a-collision-between-an-uncontrolled-truck-and-a-car-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: टायर फटने से बेकाबू ट्रक कार से टकराया, मां-बेटे समेत तीन की मौत, मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: टायर फटने से बेकाबू ट्रक कार से टकराया, मां-बेटे समेत तीन की मौत, मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हादसा
Wed, 21 May 2025 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 21 May 2025 04:56 PM IST
सार
टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद आधे घंटे की मशक्कत करके ग्रामीणों ने शव और घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिगस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ क्षेत्र के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक चलते हुए ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएम, अधिकारियों को प्रबंध के लिए दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला और एक छोटी बच्ची भी घायल हुई हैं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव और घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त और हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन