{"_id":"65fdac694bf1ef3918006bc3","slug":"jaipur-news-so-far-nine-candidates-have-filed-forms-for-the-first-phase-of-voting-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: प्रथम चरण के मतदान के लिए अब तक नौ ने भरा पर्चा; अब 23, 24 और 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: प्रथम चरण के मतदान के लिए अब तक नौ ने भरा पर्चा; अब 23, 24 और 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
Fri, 22 Mar 2024 09:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:36 PM IST
सार
शुक्रवार को कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए, जिनमें गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर और दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अब तक सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 9 प्रत्याशियों ने 10 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। शुक्रवार को कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर और दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। पूर्व में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रस्तुत करने वाले एक प्रत्याशी ने एक अतिरिक्त नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे। इस प्रकार अब तक जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो-दो प्रत्याशी नामांकन प्रस्तुत कर चुके हैं।
विज्ञापन
23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। 23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किए जा सकेंगे। 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।