फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Shocking Incident in Mokhampura- Man and Woman Set on Fire, Both in Critical Condition

Jaipur News: मोखमपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक-युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

Sat, 29 Nov 2025 07:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 07:35 PM IST
सार

मोखमपुरा थाना इलाके में एक युवक और महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक जानकारी प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश दोनों की ओर संकेत कर रही है।

विज्ञापन
Jaipur News: Shocking Incident in Mokhampura- Man and Woman Set on Fire, Both in Critical Condition
युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के दूदू इलाके के मोखमपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक और एक महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत दूदू के अस्पताल से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। फिलहाल दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों को सुबह करीब 5 बजे अस्पताल लाया गया। पुरुष लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है, जबकि महिला 35 प्रतिशत तक जल गई है। दोनों की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, जिसके चलते मामला हिंसक हुआ। डीएसपी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि दोनों पीड़ित लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। उनकी हालत स्थिर होने पर बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: नाम बदलकर धोखे से की शादी, 2 साल बाद खुला राज- एक बेटी का पिता निकला आरोपी, लव जिहाद का मामला दर्ज


घटना में झुलसी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। महिला विधवा है और रिश्ते में उनकी समधन लगती है। परिजनों के अनुसार रात को उन्हें फोन पर बताया गया कि झोपड़ी में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कैलाश नाम का युवक और महिला सोनी झुलस गए हैं। पहले कैलाश को और फिर सोनी को अस्पताल रैफर किया गया।

परिजनों का कहना है कि सोनी का एक रिश्तेदार कभी कैलाश के परिवार की लड़की को भगाकर ले गया था, जिससे दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।



दूदू एएसपी बैरवा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश दोनों की ओर संकेत करती है लेकिन असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों पीड़ित जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed