फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: RPI Chief Ramdas Athawale Condemns Attacks on Hindi Speakers, Says Will Retaliate if Needed

Jaipur: RPI अध्यक्ष रामदास आठवले ने की हिंदीभाषियों पर हमले की निंदा, कहा- जरूरत पड़ी तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

Wed, 16 Jul 2025 06:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में हिंदीभाषियों पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur News: RPI Chief Ramdas Athawale Condemns Attacks on Hindi Speakers, Says Will Retaliate if Needed
RPI अध्यक्ष रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले आज जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र में ठाकरे गुट द्वारा हिंदीभाषी लोगों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


रामदास आठवले ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता ऐसे हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी पार्टी हमेशा हिंदीभाषी समाज के साथ खड़ी रही है और उनके हक की लड़ाई जारी रखेगी। राजस्थान में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर बात करते हुए आठवले ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सैनी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रदेश के कोने-कोने में पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं। आमजन का भरोसा पार्टी पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: चिकन के भाव को लेकर भड़का विवाद, हिंसक संघर्ष में दो मरे, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री आठवले ने बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में युवा रोजगार को लेकर परेशान हैं। हमारी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और हम बेरोजगारी जैसे मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिपब्लिकन पार्टी सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करते हुए समाज के वंचित वर्ग की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed