Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: New Airport Terminal, Palace on Wheels Arrives; Four Arrested in Murder Case

जयपुर की बड़ी खबरें: नया स्टेट टर्मिनल बनेगा, पैलेस ऑन व्हील्स से पहुंचे विदेशी पर्यटक; विजय बाजिया हत्याकांड

Thu, 12 Nov 2026 05:47 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 12 Nov 2026 05:47 PM IST
सार

जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थानी स्थापत्य कला से सजा नया स्टेट टर्मिनल बनेगा। पैलेस ऑन व्हील्स से 70 पर्यटक जयपुर पहुंचे। वहीं, हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस ने सात साल पुरानी रंजिश के चलते चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jaipur News: New Airport Terminal, Palace on Wheels Arrives; Four Arrested in Murder Case
jaipur today - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में गुरुवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में राजस्थानी स्थापत्य कला से सजा नया स्टेट टर्मिनल बनाया जाएगा। वहीं, शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स से करीब 70 पर्यटक जयपुर पहुंचे। दूसरी ओर, हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या के पीछे सात साल पुरानी रंजिश सामने आई है।

विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया स्टेट टर्मिनल, दिखेगी राजस्थानी स्थापत्य कला

जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में नया स्टेट टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को परियोजना का भूमि पूजन किया।

विज्ञापन

परियोजना के पहले चरण में 19.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 12,778 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। भवन में दो वीआईपी लॉज, ऑन-बोर्ड हॉल, मीटिंग हॉल और 10 विश्राम कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैवलिंग केबिन और सुरक्षा कक्ष की सुविधा भी विकसित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी खबर यहां पढें- जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया स्टेट टर्मिनल: राजस्थानी झरोखे-छतरियों से सजेगा भवन,पहले चरण में 19.62 करोड़ होंगे

पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर पहुंचे 70 पर्यटक, अमेरिका से आए सबसे ज्यादा मेहमान

राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को करीब 70 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों का स्वागत किया। लोक संगीत और नृत्य देखकर विदेशी पर्यटक भी उत्साहित नजर आए। कई पर्यटकों ने कलाकारों के साथ नृत्य में हिस्सा लिया।

इस यात्रा में अमेरिका से सबसे ज्यादा 50 पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा ब्रिटेन से तीन, न्यूजीलैंड से चार और इटली, बेल्जियम, फ्रांस व अजरबैजान से दो-दो पर्यटक आए हैं। भारत के पांच यात्रियों ने भी इस शाही सफर का आनंद लिया।


पूरी खबर यहां पढ़ें- राजस्थान: 70 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स', 5.88 लाख रुपये है सात दिन का किराया

विजय बाजिया हत्याकांड: सात साल पुरानी रंजिश में हत्या, चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में हत्या के पीछे सात साल पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार, विजय ने वर्ष 2019 में कैलाश नाम के युवक की हत्या की थी। इसके बाद कैलाश का बेटा हनीश गोल्या उससे बदला लेने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात विजय बाजिया अपनी फॉर्च्यूनर से कालवाड़ की तरफ से जयपुर आ रहा था। आरोपी दोपहर करीब तीन बजे से ही कैंपर गाड़ी से उसका पीछा कर रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे जगदंबा नगर इलाके में उसकी गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारकर रोक दिया गया।


पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: सात साल पुरानी खूनी रंजिश का हिसाब, पिता के कातिल विजय को घेरकर कुल्हाड़ी से काटा; चार बार बच चुका था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed