{"_id":"699e7a493f6cc8fb2d050ac3","slug":"jaipur-news-moving-cng-taxi-catches-fire-at-gandhi-circle-car-burnt-in-minutes-driver-escapes-safely-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: चलती सीएनजी टैक्सी में लगी भीषण आग, मिनटों में कार जलकर राख, सुरक्षित बाहर निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: चलती सीएनजी टैक्सी में लगी भीषण आग, मिनटों में कार जलकर राख, सुरक्षित बाहर निकला चालक
Wed, 25 Feb 2026 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:01 AM IST
सार
कल देर रात गांधी सर्कल क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक तो सुरक्षित बाहर निकल गया लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में वाहन को पूरी तरह तबाह कर दिया।
विज्ञापन
जयपुर में चलती टैक्सी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के गांधी सर्कल इलाके में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई। घटना के समय चालक अमित धाबास अपनी कार की सर्विस कराकर लौट रहे थे। वाहन में सीएनजी किट लगी हुई थी और कार वर्ष 2025 में खरीदी गई थी।
रास्ते में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और बाहर निकल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में लेकर उसे जलाकर राख कर दिया।
ये भी पढ़ें: Rajsamand News: कोकिला बेन के जन्मदिन पर नाथद्वारा पहुंचा अंबानी परिवार, श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। बाद में जली हुई कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।