Rajasthan News: मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता लक्ष्मण सिंह का निधन, जयपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस
कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी खुद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर साझा की।
विस्तार
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। इसकी सूचना देते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी। जयपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने पिता के द्वारा दी गई शिक्षा एवं राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च मानते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बड़े ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।'
बड़े ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन
उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा… pic.twitter.com/tYp71ju33c — Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) February 6, 2025
र्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पिताश्री ने भारतीय सेना में अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया और देश की रक्षा व सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।