फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Minister Arjun Ram Meghwal put forth his views on 'One Nation-One Election'

Jaipur News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर सम्मेलन, अर्जुनराम मेघवाल बोले- बार-बार चुनाव से रुकती है विकास की गति

Fri, 07 Mar 2025 03:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होती है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। उन्होंने सभी चुनाव एक साथ कराने से देश को लाभ होने की बात कही। मंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों से चर्चा जारी है ताकि आम सहमति बनाई जा सके।

विज्ञापन
Jaipur News: Minister Arjun Ram Meghwal put forth his views on 'One Nation-One Election'
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर जयपुर में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमआई रोड स्थित राजस्थान चैंबर भवन में हुआ। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघवी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष केएल जैन और जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित कई व्यापार मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ चुनाव से पांच साल विकास को मिलेगा बढ़ावा
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अगर सभी चुनाव एक साथ होते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू हो जाती है, जिससे विकास कार्य रुक जाते हैं। यदि चुनाव एक साथ हो जाएं तो सरकारों को पूरे पांच साल तक निर्बाध रूप से काम करने का अवसर मिलेगा।"

उन्होंने बताया कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के प्रस्ताव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की जा रही है, ताकि आम सहमति बन सके। इस सम्मेलन में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और देशभर में चुनाव एक साथ कराने के विचार का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed