फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Massive fire at kerosene oil warehouse, explosions cause panic; Many homes were evacuated

Jaipur: केरोसिन ऑयल के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; कई घर खाली कराए गए, डेढ़ घंटे बाद भी काबू नहीं

Wed, 29 Oct 2025 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 Oct 2025 08:00 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर के गलता गेट इलाके में केरोसिन ऑयल के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। धमाकों से गोदाम का हिस्सा उड़ गया और कई घर खाली कराने पड़े। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Massive fire at kerosene oil warehouse, explosions cause panic; Many homes were evacuated
केरोसिन गोदाम में आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के गलता गेट इलाके की कल्लन शाह कॉलोनी में बुधवार शाम को केरोसिन ऑयल के एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद से आसपास का इलाका धुएं से भर गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
तेज धमाकों से दहले लोग, गोदाम की छत का हिस्सा उड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं। बताया जा रहा है कि गोदाम में सरकारी दुकानों पर मिलने वाले केरोसिन ऑयल का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था, जिसके कारण आग बार-बार भड़क रही है। लगातार हो रहे विस्फोटों से गोदाम की छत का कुछ हिस्सा उड़ गया है।
विज्ञापन

 
फायर ब्रिगेड की टीमों की कड़ी मशक्कत जारी
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है। केरोसिन की ज्वलनशीलता के कारण आग बार-बार भड़क रही है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुखद: डोलियां उठने से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी, पेड़ से लटका मिला शव; बेटी ने लगाया ऐसा आरोप, वजह भी बताई

 
आसपास के घरों को खाली कराया गया, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
स्थिति गंभीर होती देख प्रशासन ने आसपास के कई घरों को खाली करवा दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को दूसरे इलाकों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं। इलाके में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और आम लोगों को दूर रखा गया है।
 
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने आग के बाद हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।


यह भी पढ़ें- Rajasthan: नए न्यायालय भवन में चैंबरों की कमी पर भड़के वकील, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; टेंट को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed