{"_id":"6901f56b6360bd7adc0f5de4","slug":"lawyers-enraged-by-the-lack-of-chambers-in-the-new-court-building-protested-wearing-black-bands-and-set-a-tent-on-fire-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3567527-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नए न्यायालय भवन में चैंबरों की कमी पर भड़के वकील, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; टेंट को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नए न्यायालय भवन में चैंबरों की कमी पर भड़के वकील, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन; टेंट को लगाई आग
Wed, 29 Oct 2025 06:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:14 PM IST
सार
Lawyers Protest Ajmer: अजमेर के नए न्यायालय भवन में चैंबरों की कमी और सुविधाओं के अभाव को लेकर वकीलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टेंट में आग लगाने और सड़क जाम के बीच पुलिस ने हालात संभाले। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में जयपुर रोड स्थित सहयोगिता नगर में बने जिला न्यायालय के नए भवन में कोर्ट शिफ्टिंग से पहले ही विवाद गहरा गया है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के वकील चैंबरों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सड़कों पर उतर आए। नाराज वकीलों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, टेंट को तोड़कर आग लगा दी और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लगा दिया। प्रदर्शन के कारण भवन परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
चैंबरों की भारी कमी से नाराज वकील
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि जयपुर रोड पर करीब 22 बीघा भूमि पर नए न्यायालय भवन का निर्माण कराया गया है। यहां वकीलों के लिए 356 चैंबर प्रस्तावित थे, लेकिन अब तक केवल 78 चैंबर ही तैयार हुए हैं। बाकी चैंबर बजट की कमी के कारण अधूरे हैं। रावत ने कहा कि इन 78 चैंबरों में मुश्किल से 400 वकील भी नहीं समा पाएंगे, जबकि अजमेर में इस समय डेढ़ हजार से अधिक अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वकीलों का कहना है कि यदि एक चैंबर में पांच अधिवक्ता भी बैठें, तब भी सैकड़ों वकीलों को जगह नहीं मिलेगी। उनका आरोप है कि नए भवन में पार्किंग, बैठने की जगह और जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। इस कारण अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे कोर्ट शिफ्टिंग का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दुखद: डोलियां उठने से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी, पेड़ से लटका मिला शव; बेटी ने लगाया ऐसा आरोप, वजह भी बताई
मुख्य न्यायाधिपति के कार्यक्रम से पहले विरोध से प्रशासन में हड़कंप
इधर, जिला प्रशासन और न्यायालय प्रशासन की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति एस.पी. शर्मा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे आज शाम नए न्यायालय भवन में कार्यारंभ का शुभारंभ करने वाले हैं। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले हुए इस विरोध ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया।
वकीलों ने जिला जज से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया और कहा कि बिना पूरी सुविधाओं के कोर्ट शिफ्ट करना अधिवक्ताओं के कामकाज में बाधा डालेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि वकीलों की मांगों पर जल्द विचार कर समाधान निकाला जाएगा ताकि नए भवन में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।
यह भी पढ़ें- Anta Bypoll: अंता उपचुनाव में नया सियासी समीकरण; केजरीवाल ने निर्दलीय नरेश मीणा को दिया समर्थन