फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur included in the top 5 cities of the world

Rajasthan News: जयपुर को मिला “World’s Best Awards 2025” में स्थान, टॉप 5 वैश्विक पर्यटन शहरों में शामिल

Mon, 21 Jul 2025 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर ने अंतरराष्ट्रीय पत्रिका Travel + Leisure की "World’s Best Awards 2025" में विश्व के शीर्ष 5 पर्यटन स्थलों में जगह बनाई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम बताया। यह राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur included in the top 5 cities of the world
हवामहल, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर ने वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका Travel + Leisure द्वारा जारी “World’s Best Awards 2025” की सूची में जयपुर को विश्व के शीर्ष पांच पर्यटन शहरों में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों का परिणाम बताया।

विज्ञापन


दिया कुमारी ने जताया गर्व
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की नीति, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि जयपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है।” उन्होंने कहा कि जयपुर की सांस्कृतिक समृद्धता, ऐतिहासिक धरोहर, और लोक कला ने सदैव दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित किया है। अब इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता से राज्य का पर्यटन और भी अधिक प्रोत्साहित होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीसलपुर बांध ओवरफ्लो के करीब, आज खुल सकते हैं गेट, जल स्तर 315.17 मीटर पार
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की सराहना
दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य सरकार पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसका ही परिणाम है कि राजस्थान अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है।”

प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा, “यह सम्मान हर उस व्यक्ति की मेहनत का फल है जो राजस्थान की परंपरा, मेहमाननवाजी और विरासत को दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करता है।” उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में जयपुर और राजस्थान विश्व पर्यटन मानचित्र पर और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed