फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Irani gang, which looted gold worth crores by posing as fake policemen, caught by police

Jaipur News: करोड़ों रुपयों का सोना लूटने वाली ईरानी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करते थे लूट

Sun, 14 Apr 2024 09:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूट करने वाली ईरानी गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन वाहनों के साथ 5 मोबाइल, नकली गहने और फर्जी पुलिस आईडी भी जब्त किया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Irani gang, which looted gold worth crores by posing as fake policemen, caught by police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपयों का सोना लूट चुका है। जवाहर नगर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के सदस्यों ने 10 राज्यों में लूट की वारदातें की हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए शहरभर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तब जाकर पुलिस को सफलता हाथ लगी। गैंग का मास्टर माइंड शंका से बचने के लिए अपनी पत्नी को साथ में रखता था। पुलिस ने उन दोनों को पकड़ने के लिए कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया।  पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 3 वाहन, 5 मोबाइल, नकली गहने और फर्जी पुलिस आईडी व अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, पुलिस गैंग के फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के मास्टर माइंड साजिद उर्फ सिकन्दर (36) और उसकी पत्नी जेहरी कनीज (32) निवासी पुरानी पाडा, भिवंडी, ठाणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड साजिद उर्फ सिकन्दर ने अपने गैंग के बदमाशों के साथ मिलकर जयपुर शहर में 27 मार्च को श्याम नगर व मानसरोवर इलाके में और 29 मार्च को जवाहर नगर, आदर्श नगर, मोती डूंगरी और अशोकनगर इलाके में पुलिसकर्मी बनकर डरा-धमकाकर बुजुर्ग महिलाओं से सोने के गहने उतरवाकर लूट की वारदातें की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी (पूर्व) कावेन्द्र सिंह सागर के सुपरविजन में जवाहर नगर थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर और डीएसटी (पूर्व) के पुलिस इस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने लूटने वाली गैंग के बारे में पड़ोसी राज्यों से संपर्क कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वारदात स्थलों से लेकर ईरानी गैंग के आने-जाने के रुट को लेकर सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के बाद पुलिस टीम ईरानी गैंग के मास्टर माइंड के जगतपुरा स्थित किराए के फ्लैट पर जा पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मास्टरमाइंड अपनी पत्नी और गैंग के बदमाशों के साथ भाग चुका था।

पुलिस से बचने के लिए शातिर बदमाश ज्यादा समय तक एक ही स्थान पर नहीं रुकता था। 2 सप्ताह तक अलग-अलग राज्यों में पीछा करते हुए पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंच गई और गैंग के मास्टर माइंड साजिद उर्फ सिकन्दर और उसकी पत्नी जेहरी कनीज को अरेस्ट कर लिया।


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मास्टर माइंड ने राजस्थान सहित 10 राज्यों में करोड़ों रुपए का सोना लूटा है। प्लानिंग के तहत ही गैंग फर्जी पुलिसकर्मी बनकर टारगेट महिला से सोना लूटने की वारदात करता था और पुलिस के शक से बचने के लिए अपनी पत्नी को साथ रखता था। आरोपी ने अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड बनवा रखे थे और उन्हें दिखाकर वह किराए पर फ्लैट लेता था और बाइक और स्कूटी से रेकी करने के साथ पुलिस की नाकाबंदी की भी जानकारी कर लेता था। 
गिरोह के सदस्य बाइक और स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सुबह के समय सोना पहनी हुई बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करते थे और आंध्र पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर महिला को मर्डर जैसी वारदात होना बताकर डराते। साथ ही धमकाकर सोने के गहने उतारकर अंदर रखने की कहते थे और गहने उतारकर रखने के दौरान छीनकर या नकली गहने कागज में लपेट देकर फरार हो जाते थे।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी, एक बाइक और एक एक्सयूवी कार बरामद की है। मास्टर माइंड के कब्जे से 5 मोबाइल मय सिम कार्ड और तीन सिम कार्ड कागज में लिपटे मिले हैं। साथ ही दो फर्जी नंबर प्लेट के साथ आंध्र पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड व अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed