फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: IPS officer Pankaj Kumar Choudhary demoted

Jaipur News: राजस्थान में पहली बार IPS पर डिमोशन की कार्रवाई, पंकज कुमार चौधरी का घटाया गया पे स्केल

Tue, 18 Feb 2025 02:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Feb 2025 02:01 PM IST
सार

ये कार्रवाई एक पारिवारिक मामले की जांच के बाद की गई है। पंकज चौधरी की छवि दबंग अधिकारी के रूप में रही है। जैसलमेर में एसपी रहते हुए उन्होंने गाजी फकीर के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Jaipur News: IPS officer Pankaj Kumar Choudhary demoted
IPS पंकज कुमार चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी का डिमोशन किया गय है। सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस पंकज कुमार चौधरी के खिलाफ डिमोशन की कार्रवाई की गई है। पंकज कुमार के खिलाफ एक परिवारिक मामला चल रहा है, जिसकी जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है। अभी तक किसी भी अधिकारी के साथ पहले कभी इस तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों के मुताबिक तीन साल के लिए पंकज कुमार का डिमोशन हुआ है। पंकज कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। पंकज कुमार का अब लेवल 10 होगा। वे अभी पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पॉलिसिंग जयपुर में पदस्थ हैं। पुलिस मुख्यालय जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


पंकज कुमार की छवि दबंग पुलिस अधिकारियों में की जाती है। जब वे जैसलमेर में एसपी थे, तब उन्होंने गाजी फकीर के खिलाफ कार्रवाई की थी। जैसलमेर में फकीर परिवार का काफी रूतबा था। ऐसा माना जाता है कि इस घटना की वजह से उनको जैसलमेर एसपी के पद से हटाया गया था। पंकज कुमार इस तरह से कांग्रेस की नजरों में चढ़ गए, क्योंकि उस समय राज्य में गहलोत सरकार थी। वहीं बीजेपी सरकार में बूंदी के दंगों में बीजेपी कार्यर्ताओं के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की थी। इस समय वसुंधरा की सरकार राजस्थान में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed