{"_id":"68a5dd6e59fd2d659c004de5","slug":"jaipur-news-howrah-khatipura-jaipur-howrah-weekly-puja-special-train-will-run-for-upcoming-festivals-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: आगामी त्योहारों को लेकर हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: आगामी त्योहारों को लेकर हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें
Wed, 20 Aug 2025 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:06 PM IST
सार
Jaipur News: आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sirohi News: उपमुख्यमंत्री बैरवा से मिले BJP नगरमंडल अध्यक्ष चिराग रावल, रोडवेज बस सेवाओं में सुधार की मांग
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) पूजा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.09.25, 05.10.25, 12.10.25, 19.10.25, 26.10.25 और 02.11.25 को (06 ट्रिप) हावड़ा से रविवार को 23.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 03.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.09.25, 07.10.25,14.10.25, 21.10.25, 28.10.25 और 04.11.25 को (06 ट्रिप) खातीपुरा से मंगलवार को 07.35 बजे रवाना होकर बुधवार को 16.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- नारकोटिक्स ब्यूरो फर्जीवाड़ा: डमी कैंडिडेट से नौकरी पाने वाले इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बर्खास्त, CBI करेगी जांच
यह रेलसेवा मार्ग में बैण्डेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित 22 डिब्बे होंगे।