फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Gehlot verbally attacked BJP over the comment on Rahul Gandhi

Jaipur: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गहलोत ने BJP को दी हिदायत; बोले- धार्मिक उन्माद की राजनीति स्वीकार नहीं

Fri, 19 Jul 2024 06:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना और नफरत फैलाना अधर्म है। गहलोत ने हालिया चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की धार्मिक नगरियों में हार जनता का स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक उन्माद की राजनीति को देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur News: Gehlot verbally attacked BJP over the comment on Rahul Gandhi
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कड़ा विरोध जाहिर करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल साइट 'एक्स' पर लिखा कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है, परंतु भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना और नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला-हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है। यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिया था बयान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में राहुल गांधी का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वो गौ-मांस खाकर संसद में भगवान महादेव का चित्र लेकर आते हैं। हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोई हिंदू को आतंकी और हिंसक कह देगा तो हम चुप नहीं बैठे रहेंगे। राम मंदिर का विरोध करने पर चुप नहीं बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed