फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Firing and stone pelting due to land dispute, two detained

Jaipur News: कोर्ट स्टे के बावजूद जमीन कब्जे की कोशिश में फायरिंग और पथराव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Thu, 06 Feb 2025 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और दो लोगों को हिरासत में लिया। विवादित जमीन पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद कब्जे की कोशिश की गई, जिससे झगड़ा हुआ। 
 

विज्ञापन
Jaipur News: Firing and stone pelting due to land dispute, two detained
फायरिंग और पत्थरबाजी करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और पथराव की नौबत आ गई। थाने के सामने बीच बाजार में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन


फायरिंग की सूचना, दो हिरासत में
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि घटना दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग की सूचना भी मिली, हालांकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पिस्टल हाथ में लिए सड़क पर दौड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे की कोशिश
तेजस्विनी गौतम ने बताया कि विवादित जमीन पर कोर्ट का स्टे है। इसके बावजूद एक पक्ष ने कब्जे की कोशिश की, जिससे झगड़ा हुआ। पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एक युवक को पिस्टल लोड करते हुए भी देखा गया है, जिसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज और पूछताछ जारी
एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया कि फिलहाल इलाके में शांति है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को थाने लाया है। फायरिंग के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और हथियार की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है, लेकिन घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed